वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर बहस तेज, Aakash Chopra बोले—अभी इंतजार जरूरी

New Delhi: Vaibhav Suryavanshi ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 680 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली है। उनके इस जबरदस्त फॉर्म के बाद टीम इंडिया में चयन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर Aakash Chopra का मानना है कि अभी उन्हें भारत की राष्ट्रीय टीम में शामिल करने की जल्दबाजी नहीं होनी चाहिए। आकाश चोपड़ा ने कहा कि वैभव सिर्फ 15 साल के हैं और उनका डेब्यू तभी होना चाहिए जब टीम में टॉप ऑर्डर में किसी खिलाड़ी का लगातार खराब प्रदर्शन हो। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में Abhishek Sharma और Sanju Samson जैसे खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, इसलिए उन्हें सिर्फ किसी नए खिलाड़ी के अच्छे फॉर्म के आधार पर बाहर नहीं किया जा सकता।
चोपड़ा ने जियोस्टार पर बातचीत में वैभव की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि वैभव की निडरता और शॉट चयन उन्हें खास बनाता है। पैट कमिंस जैसे गेंदबाज भी उनकी बल्लेबाजी के सामने पूरी रणनीति के बावजूद प्रभाव नहीं डाल सके। उन्होंने कहा कि वैभव का बैकलिफ्ट और स्ट्राइकिंग क्षमता उन्हें एक अलग स्तर का टी20 बल्लेबाज बनाती है। इस सीजन उन्होंने 65 छक्के लगाए हैं और भविष्य में यह संख्या और बढ़ सकती है। चोपड़ा ने यह भी कहा कि वैभव में 100 छक्के एक आईपीएल सीजन में लगाने की क्षमता है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें अभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जल्दबाजी में नहीं लाया जाना चाहिए।
उनके अनुसार, किसी खिलाड़ी को बाहर करने के लिए उसका लगातार फेल होना जरूरी होता है, न कि किसी नए खिलाड़ी का अच्छा प्रदर्शन।पूर्व क्रिकेटर ने चयनकर्ताओं की भूमिका पर भी जोर दिया औ र कहा कि अंतिम निर्णय चयन समिति को ही लेना है, जिसमें Ajit Agarkar जैसे अनुभवी लोग शामिल हैं। उन्होंने निष्कर्ष में कहा कि वैभव सूर्यवंशी को समय देना चाहिए क्योंकि उनका करियर अभी शुरुआती चरण में है और जल्दबाजी में लिया गया फैसला उनके विकास को प्रभावित कर सकता है।





