खेल

Team India : मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे चैंपियंस

Kavita2
4 July 2024 6:07 PM IST
Team India : मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे चैंपियंस
x
Team India टीम इंडिया : भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतकर आज यानी 4 जुलाई को बारबाडोस से दिल्ली पहुंची। सुबह एयरपोर्ट पर लैंड होने के बाद होटल आईटीसी मौर्या में रुकी। यहां से कुछ देर के बाद भारतीय टीम सपोर्ट स्टाफ के साथ पीएम मोदी के आवास पर उनसे मुलाकात करने पहुंची। जहां बीसीसीआई ने पीएम मोदी को नमो-1 की जर्सी भेंट की। अब भारतीय टीम ने मुंबई पहुंच गई है।
टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप 2024 में काफी शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मैच में भारत
India in the final match
ने साउथ अफ्रीका को 7 रन से मात दी और 17 साल बाद टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। चैंपियन बनने के बाद बारबाडोस में आए चक्रवात की वजह से टीम वहीं फंस गई और फिर बीसीसीआई सचिव जय शाह ने स्पेशल चार्टर फ्लाइट के जरिए टीम इंडिया को दिल्ली के लिए रवाना किया। चैंपियन बनने के बाद दिल्ली पहुंची भारतीय टीम का आज सुबह एयरपोर्ट पर ही जोरों-शोरों के साथ स्वागत किया गया। फैंस टीम इंडिया के प्लेयर्स और ट्रॉफी की एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आए।
Next Story