खेल

BCCI ने की महिला क्रिकेट टीम को सालाना करार की घोषणा, शेफाली को मिला प्रमोशन

Apurva Srivastav
19 May 2021 11:47 PM IST
BCCI ने की महिला क्रिकेट टीम को सालाना करार की घोषणा, शेफाली को मिला प्रमोशन
x
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बुधवार शाम को महिला सीनियर क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के सालाना कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा की।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बुधवार शाम को महिला सीनियर क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के सालाना कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा की। बोर्ड की तरफ से धमाकेदार बल्लेबाजी करने वाली युवा ओपनर शेफाली वर्मा को ग्रेड बी में जगह देकर इनाम दिया है। इस साल के लिए कॉन्ट्रैक्ट दिए जाने वाले खिलाड़ियों की संख्या में कमी की गई है। पहले यह 22 थी जिसे कम करते हुए इसे 19 कर दिया गया है।

सनसनीखेज युवा बल्लेबाज शेफाली वर्मा को बुधवार को बीसीसीआइ से जारी सालाना अनुबंध में प्रोन्नति देते हुए ग्रेड-बी में जगह दी गई, लेकिन इसमें अनुबंधित खिलाड़ियों की संख्या 22 से घटाकर 19 कर दी गई। सालाना करार में तीन कैटेगरी है जिसमें ए में तीन, बी में 10 और सी में कुल 6 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।ग्रेड-ए के खिलाड़ियों को 50 लाख रुपये सालाना मिलेंगे, जिसमें हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और पूनम यादव शामिल हैं। ग्रेड-बी के खिलाडि़यों को वाíषक 30 लाख रुपये मिलेंगे, जिसमें 10 खिलाड़ी हैं। ग्रेड-सी के खिलाडि़यों को वाíषक 10 लाख रुपये मिलेंगे। यह अनुबंध अक्टूबर 2020 से सितंबर 2021 तक प्रभावी है।
ग्रेड-ए : हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, पूनम यादव ।
ग्रेड-बी : मिताली राज, झूलन गोस्वामी, दीप्ति शर्मा, पूनम राउत, राजेश्वरी गायकवाड़, शेफाली वर्मा, राधा यादव, शिखा पांडे, तानिया भाटिया, जेमिमाह रोड्रिग्ज।
ग्रेड-सी : मानसी जोशी, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्राकर, हरलीन देओल, प्रिया पूनिया, रिचा घोष।
बीसीसीआइ ने पिछले महीने की 15 तारीख को भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के करार की घोषणा की थी। इसमें कुल 28 खिलाड़ियों को जगह दी गई थी। विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह को केवल ग्रेड ए में जगह मिली थी। ए प्लस कैटेगरी में खिलाड़ियों को 7-7 करोड़ रुपये मिलेंगे, जबकि A ग्रेड वाले खिलाड़ियों को 5 करोड़ रुपये सालानी मिलने वाले हैं। वहीं, ग्रेड B के खिलाड़ियों को 3 करोड़ और ग्रेड C में शामिल हुए खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ रुपये मिलने वाले हैं। A+ ग्रेड में 3, A ग्रेड में 10, B ग्रेड में 5 और C ग्रेड में 10 खिलाड़ी शामिल हैं।


Next Story