
x
Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का आगाज हो चुका है। पहला मैच अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच खेला गया। अब दूसरे मैच में भारत और यूएई की भिड़ंत होगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला आज दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे। जबकि यूएई की कमान मोहम्मद वसीम संभालेंगे। तो आइए जानते हैं कि टी20 में भारत और यूएई का हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा रहा है।
टी20 इंटरनेशनल में भारत और यूएई के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों के बीच अब तक सिर्फ एक ही मुकाबला खेला गया है। साल 2016 में एशिया कप में ही भारत और यूएई की भिड़ंत हुई थी। तब टीम इंडिया ने यूएई को 9 विकेट से हराया था। इतना ही नहीं, भारत ने यूएई के खिलाफ 3 वनडे मैच खेले हैं और तीनों में जीत हासिल की है।
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद टीम इंडिया ने अब तक 24 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इस दौरान भारत को सिर्फ 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। सूर्य की कप्तानी में टीम इंडिया अब तक कोई भी टी20 सीरीज नहीं हारी है। अब भारतीय टीम 9वीं बार एशिया कप खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी.
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुबमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रित बुमरा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा, रिंकू सिंह।
एशिया कप 2025 के लिए यूएई टीम:
मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, अर्यांश शर्मा (विकेटकीपर), आसिफ खान, ध्रुव पाराशर, एथन डिसूजा, हैदर अली, हर्षित कौशिक, जुनैद सिद्दीकी, मतीउल्लाह खान, मुहम्मद फारूक, मुहम्मद जवादुल्लाह, मुहम्मद जोहैब, राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर), रोहिद खान, सिमरनजीत सिंह, सगीर खान।
Next Story





