खेल

Ashes Series 2025-26: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच होगी सम्मान की लड़ाई

Sarita
20 Nov 2025 6:25 AM IST
Ashes Series 2025-26: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच होगी सम्मान की लड़ाई
x
Ashes Series 2025-26: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज 21 नवंबर से शुरू हो रही है। क्रिकेट प्रेमी इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बार एशेज सीरीज ऑस्ट्रेलियाई धरती पर खेली जाएगी। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। तो आइए एक नजर डालते हैं पूरे कार्यक्रम और सीरीज से जुड़ी सभी अहम जानकारियों पर।
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमें सम्मान की लड़ाई के लिए तैयार
एशेज सीरीज में स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करेंगे। तेज गेंदबाज और कप्तान पैट कमिंस चोटिल हैं, जिससे स्मिथ टीम की कमान संभालेंगे। बेन स्टोक्स इंग्लैंड की कप्तानी करेंगे। इंग्लैंड 2010-11 के बाद दूसरी बार ऑस्ट्रेलियाई धरती पर एशेज सीरीज में उतरेगा। जो रूट, हैरी ब्रुक और जैक क्रॉली जैसे दमदार बल्लेबाज इंग्लैंड की बल्लेबाजी को मजबूती देंगे, जबकि जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड तेज गेंदबाजी विभाग की अगुवाई करेंगे।
एशेज सीरीज़ का कार्यक्रम और स्थान
पहला टेस्ट, 21 नवंबर - पर्थ, सुबह 8:00 बजे IST
दूसरा टेस्ट, 4 दिसंबर - ब्रिस्बेन, सुबह 9:30 बजे IST
तीसरा टेस्ट, 17 दिसंबर - एडिलेड, सुबह 5:30 बजे IST
चौथा टेस्ट, 26 दिसंबर - मेलबर्न, सुबह 5:30 बजे IST
पाँचवाँ टेस्ट, 4 जनवरी - सिडनी, सुबह 5:30 बजे IST
ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड आमने-सामने टेस्ट रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच अब तक कुल 361 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिनमें से ऑस्ट्रेलिया ने 361 जीते हैं। इंग्लैंड ने 112 जीते हैं। 97 मैच ड्रॉ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया अंक तालिका में शीर्ष पर है, लेकिन इंग्लैंड इस बार इतिहास बदलने की कोशिश करेगा।
एशेज 2025-26: दोनों टीमों की पूरी टीम
ऑस्ट्रेलियाई टीम: स्टीव स्मिथ (कप्तान), ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, जेक वेदरॉल्ड, कैमरन ग्रीन, बो वेबस्टर, एलेक्स कैरी, जोश इंगलिस, सीन एबॉट, स्कॉट बोलैंड, ब्रेंडन डॉगेट, जोश हेज़लवुड, नाथन लियोन, मिशेल स्टार्क।
इंग्लैंड की टीम: हैरी ब्रुक, ज़ैक क्रॉली, बेन डकेट, जो रूट, बेन स्टोक्स (कप्तान), जैकब बेथेल, विल जैक्स, गस एटकिंसन, ओली पोप, जेमी स्मिथ, जोफ्रा आर्चर, शोएब बशीर, ब्रायडन कार्स, मैथ्यू पॉट्स, जोश टंग, मार्क वुड।
Next Story