खेल

Hardik से अलग होने के बाद नताशा स्टेनकोविक को समझ आया प्यार का मतलब

Rajeshpatel
27 Aug 2024 12:46 PM GMT
Hardik से अलग होने के बाद नताशा स्टेनकोविक को समझ आया प्यार का मतलब
x

Spotrs.खेल: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और एक्ट्रेस नताशा स्टेनिकोविक अलग हो चुके हैं। चार साल तक साथ रहने के बाद उन्होंने अलग होने का फैसला किया और इसका ऐलान भी कर दिया। इस समय नताशा बेटे अगसत्य के साथ सर्बिया में हैं। उन्होंने अलग होने के बाद सोशल मीडिया पर प्यार को लेकर पोस्ट शेयर किया जिसे फैंस हार्दिक पंड्या के साथ जोड़कर देख रहे हैं।

नताशा स्टेनकोविक ने शेयर की स्टोरी
नताशा ने इंस्टाग्राम पर प्यार को लेकर एक पोस्ट शेयर किया। इसमें पोस्ट है- प्यार धैर्य है, प्यार दयालु है। प्यार का मतलब जलन नहीं, प्यार घमंड नहीं है, ये अभिमानी नहीं है। प्यार दूसरों का अपमान नहीं करता, ये मतलबी नहीं है। प्यार का मतलब आसानी से गुस्सा आना नहीं होता, यह
गलतियों
का कोई रिकॉर्ड नहीं रखता। प्यार बुराई से खुश नहीं होता बल्कि सच्चाई से खुश होता है। प्यार हमेशा सुरक्षा करता है, हमेशा भरोसा करता है, हमेशा आशा करता है, हमेशा दृढ़ रहता है। प्यार कभी असफल नहीं होता।’
हार्दिक और नताशा हुए अलग
हार्दिक और नताशा के साथ न होने की खबरें, साल की शुरुआत से ही आ रही थी। दोनों को एक साथ नहीं देखा गया था और न ही उन्होंने सोशल मीडिया पर एक साथ कोई पोस्ट किया। नताशा न तो आईपीएल में दिखी और न ही वर्ल्ड कप में। जुलाई की शुरुआत में दोनों ने सोशल मीडिया पर इस खबर की पुष्टी की। बता दें कि हार्दिक पंड्या और नताशा स्टेनकोविक ने पहली बार सगाई और शादी मई 2020 में रचाई थी। दोनों इवेंट्स के दौरान साथ नजर आते। नताशा टीम इंडिया के मैचों के दौरान भी स्टैंड्स में दिखती थीं। फरवरी 2023 में दोनों ने एक बार फिर से शादी का फैसला लिया। इस बार उन्होंने हिन्दू और ईसाई, दोनों धर्मों के रीति-रिवाज अनुसार शादी रचाई थी। हालांकि शादी के एक साल के अंदर ही दोनों अलग हो गए। इन दिनों उनका हार्दिक पंड्या का नाम ब्रिटिश सिंगर जैसमीन वालिया के साथ जोड़ा जा रहा है।
Next Story