खेल

17 साल का सफर: उन्होंने साल 2009 में अर्जेंटीना के लिए डेब्यू किया था Views Bangladesh

Gulabi Jagat
24 July 2026 3:07 PM IST
17 साल का सफर: उन्होंने साल 2009 में अर्जेंटीना के लिए डेब्यू किया था Views Bangladesh
x

Buenos Aires : अर्जेंटीना के डिफेंडर निकोलस ओटामेंडी ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही उनके शानदार 17 साल के करियर का समापन हो गया, जिसमें उन्होंने 2022 फीफा वर्ल्ड कप और दो कोपा अमेरिका खिताब जीते। 38 वर्षीय सेंटर-बैक ने अर्जेंटीना के लिए 139 मैच खेले और उस टीम का हिस्सा थे जो इस साल अमेरिका में हुए फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची थी।

रॉयटर्स के अनुसार, डिफेंडिंग चैंपियन को खिताबी मुकाबले में स्पेन से 1-0 से हार का सामना करना पड़ा, जो ओटामेंडी का राष्ट्रीय टीम के लिए आखिरी मैच था।ओटामेंडी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "आज मुझे अपने करियर के सबसे मुश्किल शब्द लिखने पड़ रहे हैं। किस्मत देखिए, मेरा आखिरी मैच वर्ल्ड कप का फाइनल था। नतीजा वैसा नहीं रहा जैसा हम चाहते थे, लेकिन मैं गर्व के साथ विदा ले रहा हूं, यह जानते हुए कि इस टीम ने आखिरी सेकंड तक अपना सब कुछ झोंक दिया। वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना पूरा करने का मौका देने के लिए अर्जेंटीना, आपका शुक्रिया।"

फाइनल में स्पेन से एक्स्ट्रा-टाइम में 1-0 से हार के बाद अर्जेंटीना का वर्ल्ड कप खिताब बचाने का सपना टूट गया। लियोनेल मेसी से प्रेरित होकर, 'ला एल्बिसेलेस्टे' (अर्जेंटीना टीम) ने नॉकआउट स्टेज में जबरदस्त जज्बा दिखाया। उन्होंने राउंड ऑफ 32 में मिस्र के खिलाफ दो गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए जीत हासिल की और सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर शानदार वापसी की।

हालांकि, लुइस डे ला फुएंते की शानदार स्पेनिश टीम ने आखिरकार अर्जेंटीना के दबदबे को खत्म कर दिया और वर्ल्ड कप का ताज फिर से हासिल किया।

ओटामेंडी हाल ही में यूरोप में अपने सफल करियर को खत्म करके अपने देश लौटे हैं और अर्जेंटीना के बड़े क्लब 'रिवर प्लेट' से जुड़े हैं। यूरोप में उन्होंने पोर्टो, वालेंसिया, मैनचेस्टर सिटी और बेनफिका जैसे क्लबों के साथ खेला था।

अर्जेंटीना की 'गोल्डन जेनरेशन' के अहम खिलाड़ी रहे इस अनुभवी सेंटर-बैक ने चार फीफा वर्ल्ड कप में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया और देश के सबसे सफल डिफेंडरों में से एक के तौर पर अपनी पहचान बनाई।

Next Story