खेल
यूसुफ पठान को हुआ कोरोना, घर में ही किया खुद को क्वारंटीन
Apurva Srivastav
28 March 2021 12:05 AM IST

x
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर यूसुफ पठान भी कोरोनावायरस संक्रमण की चपेट में आ गए हैं
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर यूसुफ पठान भी कोरोनावायरस संक्रमण की चपेट में आ गए हैं. यूसुफ ने शनिवार शाम ट्वीट कर अपने संक्रमित होने की जानकारी दी और अपने संपर्क में आए लोगों को जांच कराने की अपील की. यूसुफ ने बताया है कि उन्हें हल्के लक्षण थे, जिसके बाद उन्होंने अपना टेस्ट कराया, जिसमें वह संक्रमित पाए गए. उन्होंने कहा है कि वह अपने घर में ही क्वारंटीन हो गए हैं और डॉक्टरी सलाह ले रहे हैं. यूसुफ से पहले आज सुबह ही मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भी खुद के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी. ये दोनों ही खिलाड़ी पिछले हफ्ते तक एक साथ रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज टी20 टूर्नामेंट में इंडिया लेजेंड्स टीम का हिस्सा थे.
Next Story





