विज्ञान

त्वचा में ऐसे बदलाव हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत, गंभीर बीमारियों का बढ़ जाता है खतरा

Shiddhant Shriwas
3 Oct 2021 3:45 AM GMT
त्वचा में ऐसे बदलाव हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत, गंभीर बीमारियों का बढ़ जाता है खतरा
x
कोरोना के इस दौर ने हमारी जीवनशैली को बदलकर रख दिया है। वर्क फ्रॉम होम और ऑनलाइन क्लास आदि के चलते लोगों को अपने लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पा रहा है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कोरोना के इस दौर ने हमारी जीवनशैली को बदलकर रख दिया है। वर्क फ्रॉम होम और ऑनलाइन क्लास आदि के चलते लोगों को अपने लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पा रहा है। समय की कमी और काम की थकान के चलते ज्यादातर लोग घर पर खाना नहीं बना पाते हैं, नतीजतन उन्हें बाहर के खाने पर निर्भर रहना पड़ता है। बाहर का खाना अक्सर अस्वस्थकर और एडेड शुगर, अतिरिक्त तेल और संतृप्त वसा से युक्त होता है, जिससे शरीर को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या भी यहीं से शुरू होती है, जिसे हृदय के स्वास्थ्य के लिए काफी नुकसानदायक माना जाता है।

विशेषज्ञों के मुताबिक सभी लोगों को शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखने के उपायों को प्रयोग में लाते रहना चाहिए। पर सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि क्या आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ गया है? अगर हां, तो इसकी पहचान कैसे की जाए? आइए आगे की स्लाइडों में इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

हृदय के लिए काफी खतरनाक है कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर के बढ़ने के साथ ही हार्ट अटैक, कार्डियक अरेस्ट और स्ट्रोक जैसी कई जानलेवा बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। कोलेस्ट्रॉल धमनियों में संकुचन का कारण बनता है जिससे रक्तचाप की समस्या बढ़ जाती है। विशेषज्ञों की मानें तो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने के उपायों को प्रयोग में लाकर हृदय रोगों के खतरे से सुरक्षित रहा जा सकता है। हालांकि इसके लिए सबसे पहले आपको कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने के लक्षणों के बारे में जानना होगा। अक्सर हाथ, नाक और घुटने में होने वाले बदलाव के आधार पर कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या का पता लगाया जा सकता है। आइए इस बारे में जानते हैं।

हाई कोलेस्ट्रॉल के क्या लक्षण होते हैं?

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक हाई कोलेस्ट्रॉल के आमतौर पर काई भी लक्षण नजर नहीं आते हैं। ज्यादातर मामलों में हार्ट अटैक या स्ट्रोक की समस्या होने पर ही इस बारे में पता चल पाता है। हालांकि यदि आपके परिवार में किसी को हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या रह चुकी हो तो आपको भी सावधान हो जाना चाहिए। इसके अलावा कई अन्य स्थितियों में भी हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या हो सकती है, जिनके बारे में लोगों को विशेष सतर्क रहने की आवश्यकता होती है।

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या वाले लोग।

जिन लोगों का वजन अधिक हो।

बहुत अधिक धूम्रपान करने वाले लोग।

त्वचा में हो सकते हैं ऐसे बदलाव

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक यदि हाई कोलेस्ट्रॉल के स्तर को समय पर प्रबंधित न किया जाए तो यह धमनियों में रुकावट पैदा कर सकती है जिससे हृदय की तमाम बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी एसोसिएशन के मुताबिक हाई कोलेस्ट्रॉल के स्तर में त्वचा पर कुछ बदलाव दिखाई देते हैं जिनके आधार पर इसका पता लगाया जा सकता है। जिन लोगों में हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या होती है उनकी कोहनी, घुटनों, हाथों और पैरों पर छोटे-छोटे पीले या लाल रंग के दाने या उभार हो सकते हैं। अक्सर लोग इन दानों को देखकर पिंपल्स के साथ भ्रमित हो सकते हैं। समय के साथ यह छोटे दाने थोड़ी बड़ी गांठ का रूप भी ले सकते हैं, जोकि ज्यादातर दर्द रहित होते हैं।

हाई कोलेस्ट्रॉल से कैसे करें बचाव?

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक यदि हम सभी अपनी जीवनशैली में कुछ सुधार कर लें तो हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से बचा जा सकता है। इसके लिए स्वस्थ वसा वाले आहार जैसे मछलियों नट्स, देसी घी, नारियल के तेल या सरसों का तेल का सेवन करें। संतृप्त वसा और पैक्ड खाद्य पदार्थों के सेवन से करें। नियमित रूप से व्यायाम करें और भोजन में प्रोटीन की मात्रा को बढ़ाएं।

Next Story