विज्ञान

स्टीफन हॉकिंग ने किए थे धरती को लेकर चौंकाने वाले खुलासे

Gulabi Jagat
14 March 2022 5:33 PM GMT
स्टीफन हॉकिंग ने किए थे धरती को लेकर चौंकाने वाले खुलासे
x
महान वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग ने 14 मार्च 2018 को 76 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा था
महान वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग (Stephen Hawking) ने 14 मार्च 2018 को 76 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा था। स्टीफन हॉकिंग का जन्म 8 जनवरी 1942 कौ इंग्लैंड के ऑक्सफोर्ड में हुआ था। बचपन से ही उनकी चाहत ब्रह्मांड के बारे में जानने की थी। 21 साल की उम्र में स्टीफन हॉकिंग को न्यूरोडीजेनेरेटिव बीमारी हो गई थी। इसकी वजह से वह व्हीलचेयर पर आ गए। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी।
न्यूरोडीजेनेरेटिव बीमारी के कारण उनकी आवाज चली गई थी, लेकिन स्टीफन हॉकिंग स्पीच-जनरेटिंग डिवाइस के जरिए लोगों से बात करते थे। उन्होंने दुनिया को कई सिद्धांतों के बारे में बताया और समझाया। स्टीफन हॉकिंग ने रिसर्च के माध्यम से ब्रह्माण्ड के कई रहस्यों से पर्दा उठाया है जिनमें बिंग बैंग और ब्लैक होल समेत कई थ्योरी शामिल हैं। ब्लैक होल के बारे में दुनिया के पास पहले कोई जानकारी नहीं थी, लेकिन स्टीफन हॉकिंग ने इस रहस्यमयी पिंड के रहस्य से पर्दा उठाया। पहले ब्लैक होल की खोज साल 1971 में हुई थी।
स्टीफन हॉकिंग ने किए हैं कई चौंकाने वाले खुलासे
स्टीफन हॉकिंग ने साल 1974 में दुनिया को ब्लैक होल थ्योरी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि क्वॉन्टम प्रभावों के चलते ब्लैक होल गर्मी फैलाते हैं। इसके बाद उनको कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में गणित का प्रोफसर नियुक्त किया गया।
साल 1998 में स्टीफन हॉकिंग की किताब 'अ ब्रीफ हिस्ट्ररी ऑफ टाइम' प्रकाशित हुई। इस किताब में उन्होंने बिग बैंग थ्योरी और ब्लैक होल को आसान तरीके से बताया है। इसको एक आम पाठक भी आसानी से समझ सकता है। अपनी इस किताब के लिए स्टीफन हॉकिंग को लोगों का विरोध भी झेलना पड़ा। उन्होंने इस किताब में कहा था कि ईश्वर नहीं हैं।
स्टीफन हॉकिंग ने किए हैं कई चौंकाने वाले खुलासे
स्टीफन हॉकिंग ने चेतवानी देते हुए कहा था कि पृथ्वी पर बहुत तेजी से आबादी बढ़ रही है और ऊर्जा की खपत हो रही है। अगर ऐसा ही रहा तो आने वाले 600 सालों में धरती एक आग का गोला बन जाएगी।
दूसरे ग्रह पर जीवन होगा बसाना
वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग ने कहा था कि हमको दूसरे ग्रह पर जीवन को बसाना होगा। उन्होंने कहा था कि अगर ऐसा नहीं होता है, तो जलवायु परिवर्तन और विनाशकारी कार्यों की वजह से मानव सभ्यता का अंत होना तय है।
Next Story