विज्ञान

कोरोना को लेकर चिंतित वैज्ञानिक- वायरस का जानवरों के जरिए म्यूटेट होने का डर, इंसान फिर बन सकते हैं शिकार

Gulabi Jagat
30 March 2022 3:04 PM IST
कोरोना को लेकर चिंतित वैज्ञानिक- वायरस का जानवरों के जरिए म्यूटेट होने का डर, इंसान फिर बन सकते हैं शिकार
x
कोरोना को लेकर चिंतित वैज्ञानिक
कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामले इंसानों के साथ-साथ जानवरों में भी पाए गए थे. जिससे एक और बड़ा खतरा पैदा होने की आशंका तेज हो गई है. अमेरिका के विशेषज्ञ ये पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वन्यजीव वायरस (Coronavirus in Wildlife) कैसे, कितना और कहां फैला रहे हैं. अपनी पोस्ट डॉक्टरेट रिसर्च के लिए टॉप कौत्ज और अन्य वन्यजीव विशेषज्ञों की एक टीम इसके लिए जानवरों की जांच कर रहे हैं, जैसे भालू, मूस, हिरण और भेड़िये. ये जांच कनाडा (Canada) से लगभग 5 मील की दूरी पर सुदूर उत्तरी जंगल में अमेरिकी रिजर्वेशन में हो रही है.
वैज्ञानिक इस बात से चिंतित हैं कि वायरस जानवरों की आबादी के भीतर विकसित हो सकता है. यह संभावित रूप से खतरनाक वायरल म्यूटेंट पैदा कर सकता है, जो वापस लोगों के लिए खतरा उत्पन्न करने के लिए हमारे बीच फैल सकता है. कोरोना वायरस महामारी ने ये पहले ही साबित कर दिया है कि इंसानों और जानवरों का स्वास्थ्य आपस में किस तरह जुड़ा हुआ है.
जानवरों से इंसानों में आने का खतरा
कोरोना वायरस की उत्पत्ति कहां से हुई, ये अभी साफ नहीं हो पाया है. लेकिन कई वैज्ञानिकों का ऐसा मानना है कि ये चमगादड़ों में से इंसानों में आया है. वायरस या तो सीधे इन जानवरों से इंसानों में आया या दूसरे जीवों के जरिए आया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, कोरोना वायरस सबसे पहले चीन के वुहान शहर के बाजार से फैलना शुरू हुआ था. बाद में कई देशों में जानवरों के अंदर भी इसकी पुष्टि हुई. मिनेसोटा सहित कम से कम 24 अमेरिकी राज्यों में वन्यजीवों में वायरस की पुष्टि हुई है.
कनाडा में हिरण से संक्रमित हुआ व्यक्ति
हाल ही में कनाडा के एक प्रारंभिक अध्ययन से पता चला है कि ओंटारियो में कोई व्यक्ति हिरण की वजह से अत्यधिक म्यूटेट स्ट्रेन से संक्रमित हो गया था. ग्रैंड पोर्टेज रिजर्वेशन टीम के साथ काम करने वाले मिनेसोटा यूनिवर्सिटी के रिसर्चर मैथ्यू एलिओटा ने कहा, 'अगर वायरस जंगली जानवरों के जलाशय में फैल सकता है, तो इसके मानव आबादी में वापस फैलने का खतरा बढ़ जाएगा.'
Next Story