- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- विज्ञान
- /
- Science : 29 मार्च को...

x
Science: क्या आपने कभी सोचा है कि एक ही दिन में सूर्य दो बार उदय हो सकता है? अगर नहीं, तो 29 मार्च 2025 को होने वाले सूर्य ग्रहण पर नज़र रखिए। यह साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण होगा।
इस दिन एक दिलचस्प नज़ारा देखने को मिलेगा, जिसे 'डबल सनराइज़' कहा जा रहा है। हालांकि यह भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन अमेरिका, कनाडा, ग्रीनलैंड और आइसलैंड के कुछ हिस्सों में लोग इसे देख सकेंगे। आइए जानते हैं यह सूर्य ग्रहण कहां दिखाई देगा?
क्या है सूर्य ग्रहण और 'डबल सनराइज़'?
जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच में आ जाता है और सूर्य के एक हिस्से को ढक लेता है, तो इसे आंशिक सूर्य ग्रहण कहते हैं। इस बार भी ऐसा ही होने वाला है। 'डबल सनराइज़' तब होता है, जब सूर्योदय के समय ग्रहण लग रहा होता है। पहले सूर्य का एक हिस्सा दिखाई देता है, फिर ग्रहण की वजह से कुछ देर के लिए रोशनी हो जाती है और जैसे ही ग्रहण हटता है, ऐसा लगता है जैसे सूर्य फिर से उग रहा है। इसी वजह से इसे 'डबल सनराइज़' कहते हैं।
कहां-कहां दिखेगा यह सूर्य ग्रहण?
इस अनोखी खगोलीय घटना का सबसे शानदार नज़ारा अमेरिका और कनाडा के पूर्वी हिस्सों में देखने को मिलेगा. खासतौर पर ‘सोलर हॉर्न्स’ नामक एक दृश्य दिखेगा, जिसमें सूरज के किनारों पर चमकदार बिंदु नजर आएंगे. नीचे कुछ जगहों के नाम है जहां ये सूर्य ग्रहण दिखेगा|
फॉरेस्टविल, क्यूबेक: सूर्योदय – 6:20 AM (EDT), ग्रहण 87% – 6:24 AM
सेंट एंड्रयूज़, न्यू ब्रंसविक: सूर्योदय – 7:15 AM (ADT), ग्रहण 83% – 7:18 AM
क्वॉडी हेड स्टेट पार्क, मेन: सूर्योदय – 6:13 AM (EDT), ग्रहण 83% – 6:17 AM
कैंपोबेलो द्वीप, न्यू ब्रंसविक: सूर्योदय – 7:14 AM (ADT), ग्रहण 83% – 7:18 AM
प्रेस्क आइल, मेन: सूर्योदय – 6:16 AM (EDT), ग्रहण 85% – 6:21 AM
अगर आप इन जगहों पर हैं, तो ऊँचाई वाली जगह या समुद्र किनारे से इसे देखने का मज़ा और भी बढ़ जाएगा|
भारत में कब लगेगा सूर्य ग्रहण?
भारत में यह ग्रहण नजर नहीं आएगा, लेकिन भारतीय समय के अनुसार यह दोपहर 2:20 बजे शुरू होगा, 4:17 बजे अपने चरम पर पहुँचेगा और शाम 6:13 बजे खत्म होगा|
सूरज को सीधे देखना आपकी आँखों को नुकसान पहुँचा सकता है. इसीलिए ग्रहण देखने के लिए कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें. जैसे सोलर फिल्टर वाले चश्मे का इस्तेमाल करें. धूप के चश्मे से ग्रहण देखना सुरक्षित नहीं होता. हैंडहेल्ड सोलर व्यूअर या प्रोजेक्शन तकनीक अपनाएं. छेद वाले कागज़ या टेलीस्कोप की मदद से अप्रत्यक्ष रूप से देखें. मोबाइल या कैमरे से सीधे न देखें. बिना सोलर फिल्टर के कैमरा या मोबाइल से देखने से आँखों को नुकसान हो सकता है|
इस साल दो सूर्य ग्रहण होंगे!
अगर आप इस अद्भुत नज़ारे को देखना चाहते हैं, तो चिंता मत करिए. कई अंतरराष्ट्रीय स्पेस एजेंसियां इसे यूट्यूब और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लाइव दिखाएंगी. 29 मार्च के बाद इस साल का दूसरा आंशिक सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025 को लगेगा. अगर आप खगोल विज्ञान में रुचि रखते हैं, तो यह एक शानदार मौका है इस अद्भुत नज़ारे को देखने का. और अगर आप इसे देख नहीं सकते, तो लाइव स्ट्रीमिंग का मज़ा लेना न भूलें|
TagsScience29 मार्चसूर्यग्रहणदोहरासूर्योदयScienceMarch 29solar eclipsedoublesunriseजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





