विज्ञान

DNA: NASA को मंगल ग्रह पर साइंटिस्ट शेफ तलाश

Sarita
16 Jan 2026 7:30 AM IST
DNA: NASA को मंगल ग्रह पर साइंटिस्ट शेफ तलाश
x
DNA: मंगल ग्रह और NASA के मिशन से जुड़ी एक खबर सामने आई है। कई लोगों को खाना बनाना पसंद होता है, और यह खबर खासकर उनके लिए है। वैसे तो हर कोई घर पर रोटी और सब्ज़ी जैसी बेसिक चीज़ें बना सकता है, लेकिन NASA मंगल ग्रह के लिए एक मास्टरशेफ ढूंढ रहा है। NASA ने डीप स्पेस फूड चैलेंज लॉन्च किया है। आइए आपको बताते हैं कि यह चैलेंज क्या है, जीतने पर क्या इनाम मिलेगा और आप इसमें कैसे हिस्सा ले सकते हैं। NASA आने वाले समय में मंगल ग्रह पर एक मिशन की तैयारी कर रहा है। यह मंगल मिशन आम स्पेस मिशन से ज़्यादा लंबा होगा। इसलिए, अंतरिक्ष यात्री क्या खाएंगे, यह एक बड़ी समस्या है। इस समस्या को हल करने के लिए NASA ने एक चैलेंज शुरू किया है। इस चैलेंज का मकसद अंतरिक्ष यात्रियों को लंबे समय तक स्वादिष्ट और पौष्टिक खाना देना है, ताकि उन्हें मंगल ग्रह पर भूखा न रहना पड़े।
यह चैलेंज उतना आसान नहीं है जितना लगता है। यह आम खाना बनाने के बारे में नहीं है, बल्कि एक ऐसा सिस्टम बनाने के बारे में है जिससे अंतरिक्ष यात्री मंगल ग्रह पर अपना खाना उगा सकें और आसानी से तैयार कर सकें।
6 करोड़ रुपये का इनाम दिया जाएगा।
दूसरे शब्दों में, NASA को सिर्फ़ एक शेफ नहीं, बल्कि एक साइंटिस्ट-शेफ की ज़रूरत है। यह चैलेंज मुश्किल है, लेकिन NASA ने एक बड़ा इनाम भी रखा है। जो शेफ यह चैलेंज जीतेगा, उसे 6 करोड़ रुपये का इनाम मिलेगा।
Next Story