विज्ञान

धरती की ओर आ रहा है एस्टरॉयड

Khushboo Dhruw
23 Aug 2023 6:43 PM GMT
धरती की ओर आ रहा है एस्टरॉयड
x
अंतरिक्ष : अंतरिक्ष में खोज करने वाली अमेरिकी एजेंसी नासा एस्टरॉयड की ट्रैकिंग करती रहती है। अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के अनुसार पृथ्वी 4.5 अरब साल पहले बनी है, जब हमारे सौरमंडल का निर्माण हुआ था। उस समय घटनाक्रम में कुछ चट्टानें भी सौरमंडल में बिखरीं रह गईं जिन्हें एस्टरॉयड या क्षुद्र ग्रह कहा जाता है। ये ग्रहों की तरह ही लगातार सूरज का चक्कर लगाते हैं। एस्टरॉयड बड़ी चट्टानें होती हैं जो कि खनिज पदार्थों से बनी होती हैं।
एस्टरॉयड या क्षुद्र ग्रह जब पृथ्वी की दिशा में बहुत करीब आ रहे होते हैं तो नासा इनके लिए अलर्ट जारी करती है। इन दिनों एस्टरॉयड का लगातार धरती के करीब से गुजरना जारी है। नासा ने आज 2 एस्टरॉयड के बारे में अलर्ट जारी किया है जो धरती के बेहद करीब आने वाले हैं। एस्टरॉयड 2023 QF धरती के करीब 23 अगस्त को पहुंच रहा है, जो कि एक बस जितना बड़ा है। एस्टरॉयड 2023 QF का साइज 39 फीट है। यह 7 लाख Km तक धरती के करीब आने वाला है।
Asteroid 2023 QF के जहां तक पृथ्वी से टकराने की बात है तो नासा ने ऐसी कोई चेतावनी जारी नहीं की है। लेकिन इसके बाद एक और बड़ा खतरा पृथ्वी की ओर आ रहा है। 23 अगस्त को एस्टरॉयड 2023 QW भी धरती के करीब आ रहा है। यह एस्टरॉयड 71 फीट बड़ा है। यह धरती के बेहद करीब आने वाला है। जब यह पृथ्वी से न्यूनतम दूरी पर होगा तो यह केवल 16 लाख किलोमीटर के लगभग दूर होगा, जो कि बहुत कम दूरी है। ऐसे में एस्टरॉयड को पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण प्रभावित कर सकता है और यह पृथ्वी की दिशा में खिंच सकता है।
हाल ही में नासा ने एक एस्टरॉयड के बारे में अलर्ट जारी किया था। जो कि सीधा धरती से टकराने की दिशा में आगे बढ़ रहा था। लेकिन बाद में इसने अपनी दिशा बदल ली। यह जुलाई में पृथ्वी से सीधा टकराने वाला था। इसीलिए एस्टरॉयड्स पर नजर रखना बहुत जरूरी माना जाता है। क्योंकि ये ग्रह के गुरुत्वाकर्षण से प्रभावित हो सकते हैं। नासा अब तक 13 लाख एस्टरॉयड की पहचान कर चुकी है।
क्रेडिट : gadgets360.com
Next Story