- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Yogini Ekadashi 2025:...
धर्म-अध्यात्म
Yogini Ekadashi 2025: योगिनी एकादशी पर करें इन 5 चीजों का दान, धन-संपत्ति दौड़ी-दौड़ी आपके घर आएगी
Sarita
20 Jun 2025 8:13 AM IST

x
Yogini Ekadashi 2025: पद्म पुराण की मानें तो जो जातक निष्ठा से इस व्रत का पालन करते हैं, उन्हें भगवान विष्णु की दिव्य कृपा प्राप्त होती है और अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद भी मिलता है। यह भी माना जाता है कि इससे जातक के जीवन में समृद्धि, सफलता, दीर्घायु और कल्याण आता है। इस साल योगिनी एकादशी 21 जून को मनाई जा रही है, ऐसे में इस तिथि पर कुछ चीजों के दान से व्यक्ति को सुख-समृ्द्धि के साथ धन-संपदा भी मिल सकती है।
इन 5 चीजों का जरूर करना चाहिए दान:
योगिनी एकादशी तिथि गर्मियों में ही पड़ती है, ऐसे में इस दिन आध्यत्मिक लाभ हासिल करने के लिए मंदिर में प्याऊ लगवा सकते हैं। इससे भगवान विष्णु की कृपा बरसेगी और मां लक्ष्मी भी अपनी कृपा बरसाती हैं।
इस दिन किसी जरूरतमंद को कपड़े दान करना बेहद शुभ माना गया है। चूंकि भगवान विष्णु को पीला रंग बेहद प्रिय है, इसलिए पीले रंग का वस्त्र चढ़ाने और दान करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही धन और वैभव भी आता है।
इस तिथि पर अनाज दान करने का भी विशेष महत्व है, ऐसे में इस दिन गरीब और जरूरतमंद के बीच अनाज या भोजन बांटने से भगवान विष्णु अति प्रसन्न होते हैं और इस बात की गारंटी देते हैं कि जातक के घर में कभी भी अनाज और धन की कमी न हो।
इस तिथि के दिन किसी भी मंदिर में तेल या घी का दीपक जलाना शुभ माना गया है। इसे दीप दान भी कहा जाता है। मान्यता है कि दीप दान करने से जातक के जीवन में अंधकार और गरीबी दूर होती है। साथ ही उसके तन-मन में दिव्य ऊर्जा का संचार रहता है।
इस दिन जातक को यथानुसार गरीबों में केला बांटना शुभ माना गया है। चूंकि केला भगवान विष्णु को अति प्रिय है। ऐसे में इस तिथि पर केले का दान आपको अक्षय वरदान दिला सकता है। साथ ही लक्ष्मी मां आप पर अपनी कृपा बरसा सकता हैं।
Next Story





