- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Wolf Moon 3 January...
धर्म-अध्यात्म
Wolf Moon 3 January 2026: आज पौष पूर्णिमा की रात दिखेगा वुल्फ मून, 3 राशियों के लिए धन-करियर में भारी उछाल
Sarita
3 Jan 2026 9:38 AM IST

x
Wolf Moon 3 January 2026: नए साल 2026 की शुरुआत एक खास खगोलीय और ज्योतिषीय संयोग के साथ होने जा रही है। पौष पूर्णिमा के पावन अवसर पर 3 जनवरी 2026 की रात आकाश में वुल्फ मून (Wolf Moon) दिखाई देगा। यह वर्ष 2026 का पहला पूर्ण चंद्रमा होगा, जो न सिर्फ खगोल विज्ञान की दृष्टि से खास है, बल्कि ज्योतिष के अनुसार भी इसका प्रभाव कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है।
क्या है वुल्फ मून और क्यों पड़ा यह नाम?
खगोलविदों के अनुसार जनवरी महीने की पूर्णिमा को वुल्फ मून कहा जाता है। प्राचीन काल में उत्तरी गोलार्ध के क्षेत्रों में जनवरी की कड़ाके की ठंड के दौरान रात में भेड़ियों (Wolves) की आवाजें अधिक सुनाई देती थीं। इसी कारण इस पूर्णिमा को वुल्फ मून नाम दिया गया।
इस बार वुल्फ मून पौष पूर्णिमा की रात को दिखाई देगा और चंद्रमा पृथ्वी के काफी निकट होने के कारण यह सामान्य पूर्णिमा से अधिक बड़ा और चमकदार नजर आएगा।
ज्योतिषीय दृष्टि से क्यों खास है :
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 3 जनवरी 2026 को चंद्रमा मिथुन राशि में स्थित रहेगा। चंद्रमा की यह स्थिति कुछ राशियों के लिए धन, करियर और भाग्य के नए द्वार खोल सकती है। खासतौर पर तीन राशियों पर वुल्फ मून का प्रभाव अत्यंत शुभ माना गया है।
इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत:
वृषभ राशि:
वृषभ राशि वालों के लिए वुल्फ मून आर्थिक मजबूती लेकर आएगा। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापिस मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या सैलरी बढ़ने की खुशखबरी मिल सकती है। बिजनेस में बड़ा मुनाफा और निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने के संकेत हैं।
सिंह राशि:
सिंह राशि के जातकों के लिए वुल्फ मून करियर और कमाई के लिहाज से बेहद शुभ साबित होगा। कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापारियों की कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। अचानक धन लाभ के योग भी बन रहे हैं।
धनु राशि:
धनु राशि वालों के लिए वुल्फ मून भाग्य के द्वार खोलने वाला रहेगा। किस्मत हर कदम पर साथ देगी। नई योजनाओं से तगड़ी कमाई होगी। आर्थिक स्थिति पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हो सकती है।
कैसे दिखाई देगा वुल्फ मून?
वुल्फ मून को नंगी आंखों से आसानी से देखा जा सकेगा। चंद्रमा के पृथ्वी के करीब होने के कारण इसका आकार बड़ा और रोशनी अधिक चमकदार दिखाई देगी। यदि दूरबीन या टेलीस्कोप से देखा जाए तो यह दृश्य और भी मनमोहक नजर आएगा।
TagsWolf Moonपौष पूर्णिमावुल्फ मूनPaush Purnimaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





