धर्म-अध्यात्म

चाणक्य के इस नीति से शत्रु पर पाएं जीत

Khushboo Dhruw
29 Sep 2023 5:13 PM GMT
चाणक्य के इस नीति से शत्रु पर पाएं जीत
x
आचार्य चाणक्य; आचार्य चाणक्य को भारत के महान ज्ञानियों और विद्वानों में से एक माना गया है इनकी नीतियां देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में प्रसिद्ध है जिसे चाणक्य नीति के नाम से जाना जाता है। चाणक्य ने अपने जीवन के अनुभवों को नीतिशास्त्र में पिरोया है जिसका अनुसरण करने से सफलता मिलती है।
चाणक्य ने मानव जीवन से जुड़े हर पहलु पर अपनी नीतियां बनाई है जिसका पालन व्यक्ति को सफल और सुखी बना सकता है। चाणक्य ने अपनी नीतियों के द्वारा बताया है कि व्यक्ति कैसे अपने शत्रु पर विजय हासिल कर सकता है, तो आज हम इसी विषय पर चाणक्य नीति बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
आज की चाणक्य नीति—
आचार्य चाणक्य की नीति अनुसार कभी भी अपने शत्रु को हल्के में नहीं लेना चाहिए वरना वो आपको नुकसान पहुंचा सकता है। इसके अलावा व्यक्ति को कभी धैर्य नहीं खोना चाहिए चाहे उसे शत्रु के आगे हार ही क्यों ना दिख रही है लेकिन धैर्य को कभी नहीं खोना चाहिए अगर आप ऐसा करते हैं तो बिना लड़े ही आप आधी लड़ाई जीत जाते हैं। चाणक्य नीति अनुसार व्यक्ति को अपने क्रोध पर काबू रखना चाहिए क्यों​कि क्रोध में व्यक्ति कुछ ऐसे फैसले कर बैठता है जो उसको नुकसान पहुंचाते हैं और शत्रु को मौका मिल सकता है इसलिए हर पहलु को ठंडे दिमाग से सोच विचार कर ही कदम बचना चाहिए।
कभी भी शत्रु को कम नहीं समझाना चाहिए अगर वह आपसे कमजोर है तो भी उसकी शक्ति को अच्छी तरह से समझ कर ही कदम बढ़ाएं वरना आप कमजोर शत्रु से भी हार सकते हैं। अगर इन बातों का ध्यान रखते हैं तो आप शुत्र पर विजय जरूर हासिल कर सकते हैं।
Next Story