धर्म-अध्यात्म

मंगल के राशि परिवर्तन से किन राशि वालों को होगा महालाभ, जानिए

Renuka Sahu
19 Jun 2022 1:21 AM GMT
Which zodiac signs will be benefited by the change of Mars zodiac, know
x

फाइल फोटो 

मंगल को सभी ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। मंगल को ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक ग्रह कहा जाता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मंगल को सभी ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। मंगल को ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक ग्रह कहा जाता है। मंगल ग्रह को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामित्व प्राप्त है। यह मकर राशि में उच्च होता है, जबकि कर्क इसकी नीच राशि है। 27 जून को मंगल राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। ज्योतिष में मंगल ग्रह को विशेष स्थान प्राप्त है। मंगल के राशि परिवर्तन से कुछ राशि वालों का भाग्योदय होना तय है। आइए जानते हैं मंगल के राशि परिवर्तन से किन राशि वालों को होगा महालाभ-

मिथुन राशि-
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
नौकरी में कार्यभार में वृ़द्धि हो सकती है।
कारोबार का विस्तार हो सकता है।
पिता का साथ मिलेगा।
धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय शुभ रहेगा।
इस समय नया कार्य शुरू कर सकते हैं।
नए कार्य से लाभ होने की पूरी उम्मीद है।
कर्क राशि-
घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।
धन की स्थिति में सुधार होगा।
आत्मविश्वास भरपूर रहेगा
नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ कहा जा सकता है।
परिवार के सदस्यों का सहयोग रहेगा।
मित्रों के साथ समय व्यतीत करेंगे।
शिक्ष के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं कहा जा सकता है।
हर जगह से लाभ होने की उम्मीद है।
वृश्चिक राशि-
आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे।
नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।
कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा।
धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे।
वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए ये माह वरदान से कम नहीं कहा जा सकता है।
धनु राशि-
घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।
स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
मानसिक शांति रहेगी।
किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि के साधन बन सकते हैं।
मीन राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
Next Story