धर्म-अध्यात्म

सोमवार से रविवार तक किस दिन कौन सा रंग पहनें? जानें शुभ कलर गाइड

nidhi
3 July 2026 1:16 PM IST
सोमवार से रविवार तक किस दिन कौन सा रंग पहनें? जानें शुभ कलर गाइड
x
जानें किस वार कौन से रंग के कपड़े पहनना होता है शुभ

Weekly Color Guide: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी न किसी ग्रह और देवता को समर्पित होता है. हर ग्रह की अपनी विशेष ऊर्जा और कंपन (वाइब्रेशन) मानी जाती है, जो कुछ खास रंगों से जुड़ी होती है. मान्यता है कि यदि व्यक्ति दिन के अनुसार शुभ रंग के वस्त्र धारण करता है, तो उसके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, मानसिक शांति बनी रहती है और कार्यों में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि सप्ताह के किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है.

सोमवार
सोमवार चंद्र देव और भगवान शिव को समर्पित माना जाता है. इस दिन सफेद, क्रीम और हल्का आसमानी रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है. मान्यता है कि ये रंग मानसिक शांति, भावनात्मक संतुलन और तनाव से राहत प्रदान करते हैं.
मंगलवार
मंगलवार मंगल ग्रह और हनुमान जी का दिन है. इस दिन लाल, नारंगी और केसरिया रंग पहनना शुभ माना जाता है. ये रंग साहस, आत्मविश्वास और ऊर्जा का प्रतीक हैं.
बुधवार
बुधवार बुध ग्रह और भगवान गणेश को समर्पित है. इस दिन हरा रंग जैसे पिस्ता, पैरट या डार्क ग्रीन पहनना शुभ रहता है.मान्यता है कि इससे बुद्धिमत्ता, संवाद कौशल और व्यापारिक निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होती है.
गुरुवार
गुरुवार देवगुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु का दिन माना जाता है. इस दिन पीला, सुनहरा और मस्टर्ड रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है. ये रंग ज्ञान, सकारात्मकता, सौभाग्य और समृद्धि के प्रतीक हैं.
शुक्रवार
शुक्रवार शुक्र ग्रह और माता लक्ष्मी को समर्पित है. इस दिन गुलाबी, सफेद और सिल्वर रंग पहनना शुभ माना जाता है. मान्यता है कि ये रंग आकर्षण, सुख-सुविधाओं और आर्थिक समृद्धि में वृद्धि करते हैं.
शनिवार
शनिवार शनि देव का दिन होता है. इस दिन काला, नेवी ब्लू और ग्रे रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है. ये रंग अनुशासन, धैर्य और स्थिरता का प्रतीक हैं.
रविवार
रविवार सूर्य देव को समर्पित है. इस दिन नारंगी, सुनहरा और गहरा पीला रंग पहनना शुभ माना जाता है. ये रंग आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, मान-सम्मान और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने वाले माने जाते हैं.
Next Story