धर्म-अध्यात्म

कब मनाया जाएगा अक्षय तृतीया का त्यौहार, जानें महत्त्व

Khushboo Dhruw
7 April 2024 8:10 AM GMT
कब मनाया जाएगा अक्षय तृतीया का त्यौहार, जानें महत्त्व
x
नई दिल्ली : हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया को बहुत ही महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है। इस तिथि को बहुत ही शुभ माना जाता है। ज्यादातर लोग अक्षय तृतीया को आखा तीज कहते हैं। इस दिन शुभ कार्य करने का विशेष महत्व है। इस दिन किए गए शुभ कार्यों की वजह से व्यक्ति को अक्षय फल यानी ऐसे फल की प्राप्ति होती है जो जीवन में कभी समाप्त नहीं होता है। इस दिन विधि विधान से धन की देवी मां लक्ष्मी, जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की जाती है। इसके अलावा इस दिन सोना चांदी, आभूषण, वाहन, मकान, दुकान, फ्लैट, प्लॉट जैसी आदि चीजों की खरीदारी करना भी बहुत शुभ माना जाता है। ज्यादातर लोग इस दिन सोना चांदी की खरीदारी करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अक्षय तृतीया के दिन सोना चांदी क्यों खरीदना चाहिए इसका क्या महत्व होता है। अगर नहीं तो आज हम आपको इस लेख के द्वारा विस्तार में बताएंगे, तो चलिए जानते हैं।
साल 2024 में कब मनाया जाएगा अक्षय तृतीया का त्यौहार
हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन अक्षय तृतीया का त्यौहार मनाया जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार साल 2024 में अक्षय तृतीया तिथि का त्योहार 10 मई को सुबह 4 बजकर 17 मिनट पर शुरू होगा और इसका समापन 11 मई को देर रात 2 बजकर 50 मिनट पर होगा। हिंदू धर्म में हर त्यौहार उदया तिथि के अनुसार ही मनाए जाते हैं। इस हिसाब से अक्षय तृतीया का त्यौहार भी 10 मई को ही मनाया जाएगा।
अक्षय तृतीया के दिन क्या-क्या करना माना जाता है शुभ
अक्षय तृतीया के दिन दान-पुण्य करना अत्यंत शुभ माना जाता है। यह माना जाता है कि इस दिन किए गए दान का पुण्य अक्षय होता है, यानी कभी क्षीण नहीं होता। अक्षय तृतीया के दिन गंगा स्नान और देवी-देवताओं की पूजा करना अत्यंत शुभ होता है। यह माना जाता है कि इस दिन किए गए स्नान और पूजा से पापों का नाश होता है और मन को शांति मिलती है। अक्षय तृतीया को विवाह और अन्य शुभ कार्यों के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। यह माना जाता है कि इस दिन किए गए विवाह और शुभ कार्य जीवन में सुख-समृद्धि लाते हैं। अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है। यह माना जाता है कि इस दिन सोना खरीदने से धन-दौलत में वृद्धि होती है।
अक्षय तृतीया के दिन क्यों खरीदा जाता है सोना चांदी
सोना को धन और समृद्धि की देवी, देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसलिए, अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदना माना जाता है
Next Story