धर्म-अध्यात्म

इस साल कब है दिवाली का त्योहार

Apurva Srivastav
18 Sept 2023 10:31 PM IST
इस साल कब है दिवाली का त्योहार
x
दीपावली ;सनातन धर्म में वैसे तो कई पर्व त्योहार मनाए जाते हैं और सभी का अपना महत्व होता है लेकिन दिवाली बेहद ही खास मानी जाती है जो कि माता लक्ष्मी और गणेश की पूजा के लिए श्रेष्ठ तिथि मानी जाती है इस दिन भक्त देवी मां की विधिवत आराधना करते हैं। यह पर्व हिंदुओं का सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है।
जो पूरे पांच दिनों तक चलता है इस दौरान लोग अपने घरों की सजावट करते हैं और दीपक जलाते हैं। दिवाली के शुभ अवसर पर माता लक्ष्मी, श्री गणेश और देवी सरस्वती की पूजा का विधान होता है कहा जाता है कि इस पावन दिन पर इन देवी देवताओं की पूजा करने से सुख समृद्धि और धन लाभ प्राप्त होते है साथ ही कार्यों में सफलता भी मिलती है, ऐसे में आज हम आपको अपने इस लेख दिवाली पर लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त बता रहे हैं, तो आइए जानते है।
दीपावली की तारीख—
आपको बता दें कि इस साल दिवाली का त्योहार 12 नवंबर को मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार हर साल दिवाली कार्तिक माह की अमावस्या तिथि पर मनाई जाती है। इस साल कार्तिक अमावस्या तिथि 12 नवंबर की दोपहर 2 बजकर 44 मिनट से आरंभ हो रही है और 13 नवंबर की दोपहर 2 बजकर 56 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। उदया तिथि के अनुसार दिवाली का त्योहार 12 नवंबर को मनाया जाएगा।
दिवाली पूजा का उत्तम मुहूर्त—
इस साल दिवाली का त्योहार 12 नवंबर को मनाया जाएगा। दिवाली की रात लक्ष्मी गणेश की पूजा उत्तम मानी जाती है लक्ष्मी गणेश की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 40 मिनट से शुरू होकर 7 बजकर 36 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा दूसरा मुहूर्त देर रात 11 बजकर 49 से मध्य रात्रि 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगा।
Next Story