धर्म-अध्यात्म

हथेली पर बनने वाली राहु रेखा क्या कहते है

Khushboo Dhruw
16 Aug 2023 1:58 PM GMT
हथेली पर बनने वाली राहु रेखा क्या कहते है
x
हर किसी की हथेली पर कई तरह की रेखाएं, आकृतियां और निशान बने होते हैं जिनका व्यक्ति के जीवन और हस्तरेखा शास्त्र में विशेष स्थान होता हैं। हथेली पर बनने वाली ये रेखाएं जातक के भविष्य से जुड़ी जानकारी प्रदान करती हैं हथेली पर कई तरह की रेखाएं बनी होती हैं जिनमें कुछ शुभ तो वही कुछ अशुभ मानी जाती हैं
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली पर बनने वाली अशुभ रेखाएं दुख परेशानियों की ओर इशारा करती हैं तो वही शुभ रेखाएं जीवन में सुख समृद्धि और सफलता का संकेत प्रदान करती हैं हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली पर कुछ ऐसी भी रेखाएं बनी होती हैं जो व्यक्ति की किस्मत चमका सकती हैं इन्हीं में एक रेखा हैं राहु रेखा जिसका हथेली पर होना व्यक्ति को अथाह धन संपत्ति का मालिक बना देता हैं तो आज हम आपको इसी रेखा के बारे में बता रहे हैं।
हथेली पर बनने वाली राहु रेखा—
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली पर बनने वाली राहु रेखा और राहु पर्वत बेहद खास मानी जाती हैं अगर हथेली में राहु रेखा शुभ स्थिति में होती हैं तो जातक को अपने जीवन में खूब धन और सम्मान की प्राप्ति होती हैं यह रेखा व्यक्ति की किस्मत चमकाने का काम करता हैं। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार राहु रेखा हाथ के बीचों बीच में स्थित होती हैं जब यह रेखा मंगल क्षेत्र से निकलकर जीवन रेखा और भाग्य रेखा को काटकर मस्तिष्क रेखा के पास जाती हैं तो इसे राहु रेखा कहते हैं। हथेली पर एक से अधिक राहु रेखा भी हो सकती हैं
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली में अगर एक से अधिक राहु रेखा हैं और यह कटी फटी नहीं हैं तो इसे बेहद शुभ माना जाता हैं ऐसा जातक भाग्यशाली कहलाता हैं। इन्हें अपने जीवन में धन, मान सम्मान और सुख की प्राप्ति होती हैं ये लोग प्रशासनिक अधिकारी या कूटनीतिा बनते हैं।
Next Story