धर्म-अध्यात्म

मकड़ी के शुभ फल क्या है

Apurva Srivastav
7 May 2023 3:41 PM GMT
मकड़ी के शुभ फल क्या है
x
मकड़ी का घर में होना अलग-अलग क्षेत्रों में शुभ और अशुभ दोनों माना जाता है। सामान्यत: वास्तु कहता है कि घर में मकड़ी जाले दरिद्रता के सूचक हैं, इन्हें तत्काल साफ करना चाहिए। मकड़ी एक जहरीला जीव है जिसका घर में होना बीमारियों की वजह बन सकता है। वास्तु अनुसार मकड़ी के जाले होने से घर में 5 तरह के दोष आते हैं।
5 तरह के दोष
1. इससे घर की आर्थिक वृद्धि प्रभावित होती है।
2. इससे घर के मुखिया की प्रगति रूक जाती है।
3. इससे घर में प्रेम और रिश्तों में दूरी आ जाती है।
4.इससे धार्मिक कार्यों का लाभ और पुण्य नहीं मिलता है। क्योंकि भगवान स्वच्छता में रहना पसंद करते हैं।
5. घर में नकारात्मकता, अवसाद और निराशा आने लगती है। मकड़ी का जाला जीवन में उलझनों के बढ़ने का संकेत होता है।

मकड़ी के शुभ फल क्या है

1.जिस पर मकड़ी गिर जाए उसे नए कपड़े मिलते हैं।
2.मकड़ी मौसम का संदेश देती है।
3.मकड़ी अकारण काटती या नुकसान नहीं पंहुचाती जब तक कि उसे छेड़ा न जाए अत: कुछ स्थानों पर इसे किसानों का साथी माना जाता है। यह चींटीं खत्म कर देती है।
4.अगर आप जाल बुनते हुए मकड़ी देखते हैं तो यह संकेत हैं कि आपको जल्दी कामयाबी मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति बेहतर होगी प्रशंसा प्राप्त कर सकते हैं।
5. मकड़ी अगर सपने में भी जाल बुनते दिखे तो यह भी शुभ फलदायक होता है।
6. ऊपर चढ़ती मकड़ी तरक्की का संदेश देती है।
Next Story