धर्म-अध्यात्म

घर में मोर पंख रखने के क्या है फायदे

Apurva Srivastav
21 Feb 2023 5:40 PM GMT
घर में मोर पंख रखने के क्या है फायदे
x
मोर पंख को घर में रखने से ग्रह दोष से लेकर वास्तु दोष तक को दूर किया जा सकता है।
घर में मोर पंख रखने के फायदे ( ghar mein mor pankh rakhne ke fayde ) : मोर बेहद खूबसूरत पक्षी है जिसके अद्भुत सौंदर्य के कारण ही भारत सरकार ने 26 जनवरी 1963 को मोर को भारत का राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया। हमारे पड़ोसी देश म्यांमार का राष्ट्रीय पक्षी भी मोर ही है। यह पक्षी जितना खूबसूरत दिखता है उतने ही खूबसूरत इसके पंखों के फायदे भी होते हैं। मोर पंख खूबसूरत होने के साथ पवित्र भी होता है इसलिए हिन्दू धर्म में मोर पंख का महत्वपूर्ण स्थान है।
मोर पंख न केवल भगवान श्री कृष्ण को प्रिय है, अपितु माता सरस्वती, माता लक्ष्मी, इंद्रदेव, भगवान कार्तिकेय का तो यह वाहन ही है और श्री गणेश को भी अत्यंत प्रिय है। यही कारण है कि मोर पंख को हिंदू शास्त्र में बेहद शुभ माना गया है। इसके अलावा पौराणिक काल में महर्षियों द्वारा इसी मोर पंख की कलम बनाकर बड़े-बड़े ग्रंथ लिखे गए हैं।
माना जाता है कि मोर पक्षी किसी भी स्थान को बुरी शक्तियों और प्रतिकूल चीजों के प्रभाव से बचाकर रखता है। यही कारण है कि अधिकांश लोग अपने घरों में मोर के खूबसूरत पंखों को लगाते हैं। मोर पंख को घर में रखने के अलग-अलग फायदे हैं।
मोर पंख को घर में रखने से ग्रह दोष से लेकर वास्तु दोष तक को दूर किया जा सकता है। आइए विस्तार में जाने हमारे इस आर्टिकल से घर में मोर पंख रखने के फायदे के बारे में।
घर में मोर पंख रखने के फायदे (Benefits of keeping Peacock feathers at home in hindi)
ज्योतिष के अनुसार, मोर पंख घर में नकारात्मक ऊर्जा को आने से रोकता है। अगर आप चाहते हैं कि घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश ना हो तो इसके लिए आप घर के मुख्य दरवाजे पर मोर के 3 पंख लगाएं और इसके नीचे गणेश जी की प्रतिमा को लगा दें। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं करती और घर में सुख शांति व खुशहाली बनी रहती है।
मोर पंख प्रेम का प्रतीक होने के कारण, मोर पंख को बेडरूम में लगाना शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेडरूम में 2 मोर पंख को एक साथ लगाने से पति-पत्नी के बीच आपसी तालमेल और प्यार बना रहता है।
देवी सरस्वती को भी मोर पंख प्रिय है। सरस्वती ज्ञान की देवी होती है इसलिए अगर कोई बच्चा पढ़ाई में कमजोर हो तो उस बच्चे को अपनी किताबों के बीच में मोर पंख रख देना चाहिए। ऐसा करने से पढ़ाई में बच्चे की रुझान बढ़ने लगेगी।
यदि आप चाहते है कि घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो, परिवार के सभी सदस्यों के बीच दूरियां कम हों और प्यार बना रहे, तो आप अपने घर के लिविंग रूम में मोर का एक पंख लगाएं।
जानें मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के घरेलू उपाय।
घर में मोर पंख रखने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है। दरअसल प्राचीन काल में मोर के पंख का उपयोग शरीर से जहर निकालने के लिए दवाई के रूप में किया जाता था। यही कारण है कि घर में मोर पंख को रखना स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है।
ज्योतिष के अनुसार, आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए भी मोर पंख को शुभ माना जाता है। इसके लिए आप घर की जिस जगह पर अपना पैसा या जेवर रखते हैं, उस स्थान पर मोर पंख रख दें। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति में सुधार आता है।
अगर आप चाहते है कि घर में कीड़े-मकाेड़े प्रवेश न करें तो आप अपने घर पर मोर पंख रखें। दरअसल मोर पंख रखने से कीड़े-मकाेड़े घर में प्रवेश नहीं करते हैं।
घर के पूजा घर स्थान पर यानी देवी देवताओं के साथ मोर पंख रखना बेहद शुभ माना जाता है। मोर पंख को मंदिर में देवी देवताओं के साथ रखने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और आर्थिक समस्याओं का भी सामना नहीं करना पड़ता है।
Tagsवास्तु दोषवास्तु दोष उपायवास्तु दोष निवारण के उपायवास्तु शास्त्रवास्तु शास्त्र का ज्ञानवास्तु के नियमवास्तु टिप्सकुछ महत्वपूर्ण वास्तु नियमसनातन धर्महिंदू धर्मभारतीय ज्योतिष शास्त्रज्योतिष शास्त्रVastu DoshaVastu Dosha RemediesVastu ShastraKnowledge of Vastu ShastraRules of VastuVastu TipsSome Important Vastu RulesSanatan DharmaHinduismIndian AstrologyAstrologyताज़ा समाचारब्रेकिंग न्यूजजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार हिंदी समाचारआज का समाचारनया समाचारदैनिक समाचारभारत समाचारखबरों का सिलसीलादेश-विदेश की खबरTaaza SamacharBreaking NewsJanta Se RishtaJanta Se Rishta NewsLatest NewsNews WebdeskToday's Big NewsToday's Important NewsHindi NewsBig NewsCountry-World NewsState-wise Hindi NewsToday's Newsnew newsdaily newsindia newsseries of newsnews of country and abroad
Apurva Srivastav

Apurva Srivastav

    Next Story