धर्म-अध्यात्म

Vishwakarma Puja Samagri: विश्वकर्मा पूजा के लिए आवश्यक सामग्री, यहां देखें पूरी सूची

Sarita
16 Sept 2025 7:54 AM IST
Vishwakarma Puja Samagri: विश्वकर्मा पूजा के लिए आवश्यक सामग्री, यहां देखें पूरी सूची
x
Vishwakarma Puja Samagri: भगवान विश्वकर्मा को सनातन धर्म में देवताओं के दिव्य वास्तुकार और इंजीनियर के रूप में जाना जाता है। ऐसी मान्यता है इनका जन्म आश्विन कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को हुआ था इसलिए हर साल इस दिन विश्वकर्मा जयंती मनाई जाती है। ये दिन शिल्पकारों और कारीगरों के लिए बेहद खास होता है। विश्वकर्मा जयंती को विश्वकर्मा पूजा और विश्वकर्मा दिवस के नाम से भी मनाया जाता है। इस साल विश्वकर्मा पूजा पर्व 17 सितंबर को मनाया जाएगा। यहां आप जानेंगे इस पूजा की संपूर्ण सामग्री लिस्ट।
विश्वकर्मा पूजा सामग्री लिस्ट:
भगवान विश्वकर्मा की तस्वीर या मूर्ति
लकड़ी की चौकी
पीला कपड़ा
जनेऊ (यज्ञोपवीत)
हल्दी
रोली (कुमकुम)
अक्षत (चावल)
शहद
नवग्रह (प्रतिनिधि सामग्री सहित)
मिट्टी का कलश
पंचमेवा (काजू, बादाम, किशमिश आदि)
धूपबत्ती
फूल (गेंदा, गुलाब आदि)
सुपारी
मौली (कलावा)
लौंग
हवन कुंड
आम की लकड़ी (हवन के लिए)
गंगाजल
इलायची
पीला अश्वगंधा
कपूर
देसी घी
सूखा गोला (सूखा नारियल)
जटा वाला नारियल (पूजा हेतु)
फल (केला, सेब आदि)
मिठाई (लड्डू, बर्फी आदि)
इत्र
दही
खीरा
Next Story