- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Vinayaka Chaturthi...
धर्म-अध्यात्म
Vinayaka Chaturthi 2025: सितंबर में कब रखा जाएगा विनायक चतुर्थी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Sarita
16 Sept 2025 8:55 AM IST

x
Vinayaka Chaturthi 2025: सनातन धर्म किसी भी शुभ कार्य को शुरू करने से पहले गणेश जी की पूजा की जाती है। इन्हें गणेश जी को ज्ञान, समृद्धि और बाधाओं को दूर करने वाले देवता माना जाता है। हर महीने कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को गणेश जी की पूजा का विशेष महत्व होता है। इनमें से शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी कहा जाता है। माना जाता है कि इस दिन सच्चे मन से बप्पा की पूजा करने और व्रत रखने से मन की हर मनोकामना पूरी होती है और जीवन में आन वाली बाधाएं दूर होती है। विनायक चतुर्थी का व्रत 25 सितंबर को रखा जाएगा। तो आइए जानते हैं विनायक चतुर्थी के शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में-
विनायक चतुर्थी शुभ मुहूर्त:
पंचांग के अनुसार, चतुर्थी तिथि 24 सितंबर की रात 9 बजकर 42 मिनट पर शुरू होगी और इसका समापन 25 सितंबर की रात 8 बजकर 15 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार विनायक चतुर्थी का व्रत 25 सितंबर को रखा जाएगा।
विनायक चतुर्थी पूजा विधि:
विनायक चतुर्थी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ-सुथरे वस्त्र धारण करें।
इसके बाद घर के मंदिर की सफाई करने के बाद गंगाजल का छिड़काव करें और व्रत का संकल्प लें।
फिर एक चौकी पर पीले रंग का कपड़ा बिछाकर गणेश जी की मूर्ति स्थापित करें।
अब गणेश जी की को दूर्वा घास, मोदक, लड्डू और लाल फूल चढ़ाए।
उसके बाद बप्पा के मंत्रों और नामों का जाप करें और उनके समक्ष घी का दीपक जलाएं।
अंत में आरती करें और चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपना व्रत खोलें।
Next Story





