- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Vinayak Chaturthi:...
धर्म-अध्यात्म
Vinayak Chaturthi: बप्पा की कृपा पाने के लिए विनायक चतुर्थी पर लगाएं उनकी प्रिय चीजों का भोग
Sarita
28 April 2025 10:31 AM IST

x
Vinayak Chaturthi: हर महीने में 2 बार चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है। एक कृष्ण पक्ष और दूसरा शुक्ल पक्ष में। वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को विनायक चतुर्थी कहा जाता है।
इस दिन गणेश जी की पूरे विधि-विधान से पूजा करने और व्रत रखने से मन की हर मनोकामना पूरी होती है और जीवन में आने वाली हर परेशानी से छुटकारा मिलता है। पूजा के दौरान गणपति जी को कुछ खास चीजों का भोग लगाया जाता है। इस खास दिन में गणेश जी को उनकी प्रिय वस्तुओं का भोग लगाने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। तो आइए जानते हैं कि बप्पा की कृपा पाने के लिए उन्हें कौन सा भोग लगाना चाहिए-
विनायक चतुर्थी 2025 डेट और शुभ मुहूर्त:
पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 30 अप्रैल की दोपहर 2 बजकर 12 मिनट से शुरू होगी और अगले दिन यानी 1 मई की सुबह 11 बजकर 23 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में विनायक चतुर्थी का पर्व 1 मई को मनाया जाएगा।
भगवान गणेश जी के प्रिय भोग:
विनायक चतुर्थी के दिन गणेश जी को खुश करने के लिए सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। गणेश जी की मनपसंद चीजों का भोग लगाएं। इस दिन गणपति जी को मोदक का भोग लगाना चाहिए। मोदक का भोग लगाने से बप्पा जल्दी प्रसन्न होते हैं और अपना आशीर्वाद बनाए रखते हैं। इस के अलावा लड्डू जैसे- मोतीचूर के लड्डू, खीर, फल और मिठाई को भी शामिल कर सकते हैं।
भोग लगाते समय इस मंत्र का करें जाप:
विनायक चतुर्थी के दिन गणेश जी को खुश करने के लिए उनके मंत्रों का जाप कर सकते हैं। मंत्रों का जाप करने से वह हमारा भोग जल्दी स्वीकार करते हैं और अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखते हैं।
TagsVinayak Chaturthiबप्पाकृपाविनायक चतुर्थीभोगVinayak ChaturthiBappablessingsofferingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





