धर्म-अध्यात्म

Vijaya Ekadashi 2026: शत्रु पर जीत के लिए विजया एकादशी पर करें विष्णु जी के इन मंत्रों का जाप

Sarita
12 Feb 2026 11:55 AM IST
Vijaya Ekadashi 2026: शत्रु पर जीत के लिए विजया एकादशी पर करें विष्णु जी के इन मंत्रों का जाप
x
Vijaya Ekadashi 2026: हर साल फाल्गुन कृष्ण एकादशी तिथि पर विजया एकादशी व्रत रखने का विधान है. विधि-विधान से भक्त इस दिन विष्णु जी की पूजा करते हैं और मंत्रों का जाप करते हैं. इस दिन पीली चीजों का दान करना अति शुभ माना गया है. इससे जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है. विजया एकादशी का व्रत रखने से शत्रुओं पर जीत हासिल होती है, जीवन में तरक्की होती है और बाधाएं दूर होती है. आइए इस कड़ी में जानें विजया एकादशी व्रत रखने से क्या लाभ होता है, किन मंत्रों का जाप करना चाहिए और इस दिन क्या दान करना चाहिए|
श्री राम ने किया विजया एकादशी व्रत:
विजया एकादशी व्रत को श्री राम ने भी रखा था जिसका संकल्प उन्होंने लंका विजय से पहले किया था. व्रत को लेकर मान्यता है कि इसके करने से भक्त के रोग-शोक दूर होते हैं और शत्रुओं की हार होती है. विजया एकादशी व्रत रखने से पुण्य की प्राप्ति होती है. कोर्ट संबंधी मामलों में जीत हासिल हो सकती है|
भगवान विष्णु के मंत्र जिसके जाप से शत्रु पर जीत हालिस की जा सकती है-
विष्णु जी के इस मंत्र का करें जाप- ॐ नमोः नारायणाय॥
यह मंत्र भी है शक्तिशाली- ॐ नमोः भगवते वासुदेवाय॥
विष्णु जी के इस मंत्र का भी कर सकते हैं जाप- ॐ श्री विष्णवे च विद्महे वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्॥
इस मंत्र का करें जाप-
मङ्गलम् भगवान विष्णुः, मङ्गलम् गरुडध्वजः।
मङ्गलम् पुण्डरी काक्षः, मङ्गलाय तनो हरिः॥
विजया एकादशी व्रत पर क्या दान करें:
विजया एकादशी व्रत पर गरीब या जरूरतमंदों में पीले वस्त्र का दान करें तो शुभ होगा. ऐसा करने से धन वृद्धि होती है. समस्याएं दूर होती हैं.
भगवान विष्णु की कृपा प्राप्ति और सुख समृद्धि के लिए विजया एकादशी पर चावल का दान करना चाहिए. पाप नष्ट होते हैं मोक्ष प्राप्ति होती है.
देसी घी का दान जो भी भक्त विजया एकादशी पर करता है उसे समाज में सम्मान प्राप्त होता है. कुंडली में शुक्र गुरु की स्थिति मजबूत होती है.
श्रीमद्भगवद्गीता या विष्णु सहस्रनाम जैसी धार्मिक पुस्तकों का दान अगर विजया एकादशी पर करें तो जीवन की दिक्कतें खत्म हो सकती हैं.
जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सके इसके लिए तिल गुड़ का दान विजया एकादशी पर करें. आरोग्य शरीर मानसिक शांति मिलेगी|
Next Story