धर्म-अध्यात्म

Vatu Tips: ऑफिस डेस्क में जरूर रखे ये लकी प्लांट, मिलेगी कामयाबी

Sanjna Verma
17 July 2024 1:10 PM GMT
Vatu Tips: ऑफिस डेस्क में जरूर रखे ये लकी प्लांट, मिलेगी कामयाबी
x
Vatu Tips: हर कोई अपने जीवन में सुख, सफलता और धन की चाहत रखता है और इसके लिए लोग काफी प्रयास भी करते हैं, लेकिन फिर भी अगर आपको असफलता का सामना करना पड़ता है या सफलता की राह में बाधाएं आती हैं। हम सभी का मानना है कि अगर घर के अंदर हरे पौधे लगाए जाएं तो कमरा एकदम तरोताजा रहता है। तो ऐसे में आप अपने कार्यस्थल और ऑफिस में कुछ भाग्यशाली पौधे रख सकते हैं। वास्तु के अनुसार कुछ ऐसे पौधे हैं जिन्हें अगर आप अपने आसपास रखें तो सकारात्मकता आती है और तरक्की के योग बनते हैं। हरे पौधे लगाने से दिल और दिमाग दोनों खुश रहते हैं और कमरा भी खूबसूरत लगता है। इसी तरह क्या आपने कभी सोचा है कि अगर ऑफिस में भी पौधे होते तो कितना अच्छा होता? ऑफिस एक ऐसी जगह है जहां आप अपने दिन का आधे से ज्यादा समय बिताते हैं। इस दौरान आपको तनाव, और टेंशन से गुजरना होगा। इस लेख में हम आपको उन्हीं लकी प्लांट के बारे में बता रहे हैं।
ऑफिस में भाग्यशाली पौधे रखने के क्या कारण हैं?
ऐसे कई कारण हैं जिनकी वजह से आपको अपने office desk पर भाग्यशाली पौधे रखने पर विचार करना चाहिए। कुछ लोकप्रिय कारणों में शामिल हैं -
- डेस्क प्लांट हवा की गुणवत्ता में सुधार करता है।
- पौधे मूड अच्छा करने और कार्यस्थल पर ख़ुशी लाने में मदद करते हैं।
- पौधे समृद्धि, धन और सकारात्मक ऊर्जा ला सकते हैं।
- यह एकाग्रता के स्तर को बढ़ा सकता है।
- यह वातावरण को कम तनावपूर्ण बना सकता है।
लकी प्लांट
वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसे कई भाग्यशाली पौधे हैं जिन्हें घर और ऑफिस में रखने से सकारात्मकता फैलती है और तरक्की के रास्ते खुलते हैं। अगर आप अपने ऑफिस डेस्क, खिड़की या बुक शेल्फ पर स्नेक प्लांट रखते हैं तो आपको तरक्की के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। माना जाता है कि इसे रखने से तरक्की के योग बनते हैं।
इसके अलावा करियर में सफलता पाने के लिए आप ऑफिस में चाइनीज मनी ट्री भी रख सकते हैं। इसे
Office Table
पर रखने से सफलता के रास्ते में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और तरक्की मिलती है। रबर का पौधा देखने में जितना खूबसूरत होता है उतना ही फायदेमंद भी माना जाता है। इसे ऑफिस में रखने से शुभता आती है और बरकत भी बनी रहती है। इसे ऑफिस में रखने से शुभता आती है और बरकत भी बनी रहती है। आप अपने घर या ऑफिस में बैम्बू प्लांट भी रख सकते हैं। इस पौधे को शांति और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। इसे रखने से भाग्य का पूरा साथ मिलता है और तरक्की भी मिलती है। वास्तु के अनुसार रबर का पौधा भाग्य और समृद्धि का प्रतिनिधित्व करता है क्योंकि इसकी गोल पत्तियां सिक्कों जैसी होती हैं। इसे घर में रखने से समृद्धि मिलती है।
बैम्बू प्लांट को भी आप अपने घर या ऑफिस में रख सकते हैं इस पौधे को शांति और भाग्य का प्रतीक माना गया है इसे रखने से भाग्य का पूरा सहयोग मिलता है और उन्नति भी होती है। लकी बांस का पौधा दक्षिण-पूर्व एशिया से आता है और फेंगशुई और Vastu दोनों में इसे अच्छे भाग्य और स्वास्थ्य से जोड़ा जाता है। बांस का पौधा हवा को भी शुद्ध करता है और पर्यावरण से प्रदूषण को दूर करता है। बैंबू प्लांट को पूर्वी कोने में रखना चाहिए.
Next Story