- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Vat Savitri Vrat 2025...
धर्म-अध्यात्म
Vat Savitri Vrat 2025 : जानिए कब मनाया जाएगा वट सावित्री व्रत
Sarita
9 May 2025 7:07 AM IST

x
Vat Savitri Vrat 2025 : हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि के दिन वट सावित्री का व्रत रखा जाता है। इस दिन वट यानी बरगद पेड़ की पूजा की जाती है। वट सावित्री के दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रख विधिपूर्वक वट पेड़ की पूजा करती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, वट सावित्री का व्रत करने से पति की आयु लंबी होती है। तो चलिए जानते हैं कि इस साल वट सावित्री का व्रत कब रखा जाएगा और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।
वट सावित्री व्रत 2025 डेट और मुहूर्त:
ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि का आरंभ 26 मई को दोपहर 12 बजकर 11 मिनट पर होगा। अमावस्या तिथि समाप्त 27 मई को सुबह 8 बजकर 31 मिनट पर होगा। ऐसे में इस साल वट सावित्री का व्रत 26 मई 2025 को रखा जाएगा।
वट सावित्री व्रत का महत्व:
वट सावित्री व्रत करने से अखंड सौभाग्यवती का आशीर्वाद प्राप्त होता है। पति की लंबी आयु के साथ ही दांपत्य जीवन में प्रेम और मधुरता बढ़ता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यमराज ने माता सावित्री के पति सत्यवान के प्राणों को वट वृक्ष के नीचे ही लौटाया था और उन्हें 100 पुत्रों का वरदान दिया था। कहते हैं कि उसी समय से वट सावित्री व्रत और वट वृक्ष की पूजा की परंपरा की शुरुआत हुई। धार्मिक मान्यता है कि वट सावित्री व्रत के दिन दिन बरगद पेड़ की पूजा करने से यमराज देवता के साथ त्रिदेवों की भी कृपा प्राप्त होती है।
वट सावित्री व्रत के दिन काला, नीला और सफेद रंग के कपड़े न पहनें और न ही इन रंगों के श्रृंगार का इस्तेमाल करें।
वट सावित्री के दिन सुहाग का शुभ रंग लाल साड़ी ही पहनें और सोलह श्रृंगार करें।
वट सावित्री व्रत के दिन वट वृक्ष की पूजा और व्रत कथा जरूर सुनें।
वट सावित्री व्रत के दिन पूजा के बाद सावित्री माता और यम देवता से अपने सुहाग की लंबी आयु की कामना करें।
TagsVat SavitriVratवट सावित्रीव्रतVat Savitriजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





