धर्म-अध्यात्म

Vat Savitri Vrat 2025: दुल्हन जैसा लुक पाने के लिए लगाएं ये आसान और खूबसूरत मेहंदी डिजाइन

Sarita
19 May 2025 10:37 AM IST
Vat Savitri Vrat 2025: दुल्हन जैसा लुक पाने के लिए लगाएं ये आसान और खूबसूरत मेहंदी डिजाइन
x
Vat Savitri Vrat 2025: बिहार समेत पूरे देश में वट सावित्री व्रत 2025 इस बार 26 मई को मनाया जाएगा। यह पर्व विशेष रूप से विवाहित महिलाओं के लिए अत्यंत श्रद्धा और आस्था का प्रतीक होता है। सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए निर्जला उपवास रखती हैं और वटवृक्ष (बरगद के पेड़) की विधिपूर्वक पूजा करती हैं।
ज्येष्ठ अमावस्या को होता है व्रत, बरगद की होती है पूजा:
हिंदू पंचांग के अनुसार, वट सावित्री व्रत ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को रखा जाता है। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर, पारंपरिक परिधान में सज-धजकर वटवृक्ष की परिक्रमा करती हैं। धार्मिक मान्यता है कि वटवृक्ष में त्रिदेव – ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास होता है, इसलिए इस वृक्ष की पूजा से संतान और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
महिलाएं करती हैं दुल्हन जैसा श्रृंगार, मेहंदी का खास महत्व:
इस अवसर पर महिलाएं ब्राइडल लुक में सजती हैं। पैरों और हाथों में सुंदर मेहंदी लगाना व्रत का अहम हिस्सा होता है। कहा जाता है कि मेहंदी का रंग जितना गाढ़ा होता है, पति का प्रेम उतना ही प्रगाढ़ होता है। इस दिन महिलाएं अपने पूरे हाथों में पारंपरिक मेहंदी डिजाइन लगाती हैं।
घर पर लगाएं आसान डिजाइन:
बहुत सी महिलाएं आज भी घर पर ही Simple Mehndi Designs लगाने को प्राथमिकता देती हैं। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ Easy & Beautiful Mehndi Designs for Vat Savitri Vrat जिन्हें आप खुद अपने हाथों में बड़ी आसानी से सजा सकती हैं। ये डिजाइन पारंपरिक भी हैं और मॉडर्न टच से भी भरपूर हैं।
ये मेहंदी डिजाइन व्रत के दिन देंगे आपको कंप्लीट लुक:
वट सावित्री व्रत पर हाथों में मेहंदी लगाए बिना श्रृंगार अधूरा माना जाता है। इन डिजाइनों को आप खुद या किसी घरेलू सदस्य की मदद से लगा सकती हैं। फ्लोरल पैटर्न, अरेबिक मेहंदी, और फुल हैंड ट्रेडिशनल डिजाइन इस साल ट्रेंड में हैं।
Next Story