धर्म-अध्यात्म

VASTU TIPS: घर में इन चीजों का होना से होता है वास्तु दोष, बिलकुल भी ना करें ये गलतियां

Triveni
3 Feb 2021 7:17 AM GMT
VASTU TIPS: घर में इन चीजों का होना से होता है वास्तु दोष, बिलकुल भी ना करें ये गलतियां
x
वास्तुशास्त्र का महत्व काफी अधिक माना गया है। कई लोग आजकल वास्तुशास्त्र में विश्वास करने लगे हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | वास्तुशास्त्र का महत्व काफी अधिक माना गया है। कई लोग आजकल वास्तुशास्त्र में विश्वास करने लगे हैं। हालांकि, इसका कोई वैज्ञानिक आधार तो नहीं है लेकिन लोगों का विश्वास इसमें काफी ज्यादा है। वास्तुशास्त्र के अनुसार माना जाता है कि घर में कौन-सी चीज होनी चाहिए और कौन-सी नहीं। अगर घर में किसी भी तरह का वास्तु दोष होता है तो घर में कई तरह की समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं। यहां हम आपको इसी से संबंधित कुछ बातों की जानकारी दे रहे हैं।

घर में इन बातों का रखें ख्याल:
1. अगर घर की दिवारें चटकी हुई हों तो घर के सदस्यों को बिमारियां घेर लेती हैं। सिर्फ चटकी ही नहीं बल्कि अगर प्लास्टर या रंग खराब हो गया हो तब भी यह होता है। ऐसे में दिवारों को हमेशा सही रखें।
2. अगर आपने किचन में पूजा घर बना रखा है तो यह अच्छा नहीं माना जाता है। इससे घर के सदस्यों के बीच प्रेम कम हो जाता है। साथ ही धन की कमी भी होने लगती है।
3. अगर आपके घर में कबूतरों का घोंसला बन गया है तो यह आपके लिए अच्छा नहीं है। वहीं, अगर घर के कोने में मधुमक्खी या ततैया का छत्ता लगा है तो इसे भी हटा दें।
4. अगर घर में मकड़ी का जाला लगा है तो इससे घर में परेशानी पढ़ती है।
5. घर में अगर टूटा हुआ शीशा लगा है तो उसे घर से निकाल दें। यह घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार पैदा करता है।
6. अगर आपके घर में चमगादड़ आ जाते हैं तो यह घर में सूनेपन की निशानी होती है। इसका मतलब यह भी होता है कि घर के लोग घर छोड़कर जा सकते हैं।
7. घर में या फिर छत पर अगर कबाड़ इकट्ठा हो रहा है तो इन्हें घर से निकाल दें। साथ ही घर में बासी फूलों को भी न रहने दें।
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


Next Story