धर्म-अध्यात्म

Vastu Tips: मनी प्लांट पर बांध दे ये 3 चीजें, चमक उठेगी किस्मत, पैसों की कभी नहीं होगी कमी

Sarita
1 Dec 2025 9:29 AM IST
Vastu Tips: मनी प्लांट पर बांध दे ये 3 चीजें, चमक उठेगी किस्मत, पैसों की कभी नहीं होगी कमी
x
Vastu Tips: मनी प्लांट को वास्तु शास्त्र में बेहद शुभ पौधा माना गया है। मनी प्लांट को घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। साथ ही आपके आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए भी यह पौधा बेहद शुभ माना जाता है। इस पौधे की शुभता तब और भी बढ़ जाती है जब आप इस पर कुछ चीजें बांध देते हैं। आज इसी के बारे में हम आपको इसी बारे में विस्तार से जानकारी देने जा रहे हैं।
मनी प्लांट पर कौड़ी :
कौड़ी को माता लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट पर अगर आप एक कौड़ी बांध लें तो माता लक्ष्मी का आशीर्वाद आपको प्राप्त होता है। हालांकि इस बात का ख्याल रखें कि यह कोड़ी एक लाल कपड़े में रखकर ही आपको बांधनी चाहिए। आप लाल धागे या कलावे की मदद से इसे बांध सकते हैं। मनी प्लांट पर कलावा बांधने के लिए सबसे शुभ दिन शुक्रवार का माना जाता है। मनी प्लांट पर बंधी कौड़ी आपकी सुख-संपन्नता को भी बढ़ा सकती है।
मनी प्लांट पर बांधें कलावा:
अगर आप मनी प्लांट पर कलावा बांधते हैं तो इससे भी आपको शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि कलावा आपको पूरे विधि-विधान से बांधना चाहिए। शुक्रवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान-ध्यान के बाद आपको माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए, साथ ही मनी प्लांट पर बांधने वाले कलावे को भी आपको माता लक्ष्मी को अर्पित करना चाहिए। पूजा समाप्त करने के बाद कलावा आपको मनी प्लांट पर बांधना चाहिए। वास्तु के अनुसार यह सरल सा कार्य करने से आपको माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में धन से जुड़ी परेशानियों का अंत होता है।
मनी प्लांट पर बांधें सिक्का:
मनी प्लांट घर में इसीलिए लगाया जाता है ताकि आपके घर में धन पर्याप्त मात्रा में बना रहे। इसलिए आप मनी प्लांट पर सिक्का भी बांध सकते हैं या फिर इसे मनी प्लांट वाले गमले में मिट्टी के नीचे दबा सकते हैं। वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट में सिक्का रखने से भी आपको जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। मनी प्लांट में सिक्का डालने के लिए भी शुक्रवार का ही दिन सबसे शुभ माना जाता है।
Next Story