धर्म-अध्यात्म

Vastu Tips: फिटकरी के ये टोटके बदल देंगे आपकी किस्मत

Sarita
1 Aug 2025 7:18 AM IST
Vastu Tips: फिटकरी के ये   टोटके बदल देंगे आपकी किस्मत
x
Vastu Tips: बहुत कम लोगों को यह जानकारी होती है कि फिटकरी सिर्फ सेहत और सफाई के काम ही नहीं आती, बल्कि यह ज्योतिष और तंत्र विद्या में भी काफी असरदार मानी जाती है. अगर इसे सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर घर में सुख, शांति, धन और खुशहाली ला सकती है. यहां तक कि यह किस्मत बदलने की ताकत भी रखती है|
फिटकरी के चमत्कारी फायदे:
लोकल 18 से बातचीत में ऋषिकेश के स्थानीय निवासी और ज्योतिषी अजय कोठरी ने बताया कि फिटकरी का इस्तेमाल बहुत शुभ और प्रभावी माना गया है. खासतौर पर उन लोगों के लिए जो मेहनत तो करते हैं लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिलती या फिर बार-बार इंटरव्यू में असफल हो जाते हैं. ऐसे में फिटकरी का एक छोटा सा उपाय (Fitkari Ke Upay) बेहद लाभदायक हो सकता है. उन्होंने बताया कि अगर कोई नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जा रहा है, तो हर मंगलवार या शनिवार को फिटकरी का छोटा टुकड़ा अपने साथ रखें. इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा और नकारात्मक असर कम होगा. यह उपाय खासकर युवा वर्ग के लिए उपयोगी साबित हो सकता है|
आर्थिक परेशानी से मिलेगा छुटकारा:
अगर आपकी आमदनी ठीक है लेकिन पैसे रुकते नहीं हैं या खर्चे बहुत ज्यादा हो जाते हैं, तो फिटकरी का ये उपाय आपकी मदद कर सकता है. नहाने के पानी में थोड़ा सा फिटकरी पाउडर (Fitkari Ke Fayde) मिलाएं और रोज़ इससे स्नान करें. यह न सिर्फ शरीर को तरोताजा रखता है बल्कि आसपास की नकारात्मक ऊर्जा को भी दूर करता है. ऐसा करने से मानसिक तनाव भी कम होता है और घर का वातावरण शांत रहता है|
Next Story