धर्म-अध्यात्म

Vastu Tips: घर की इस दिशा में लगाएं पेड़-पौधे, होगा शुभ

Sarita
13 Jun 2025 12:08 PM IST
Vastu Tips:  घर की इस दिशा में लगाएं पेड़-पौधे, होगा शुभ
x
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए पौधों की दिशा के बारे में। यूं तो पौधों को कहीं भी रखे खुशबू और ताजगी ही आती है,लेकिन कुछ ऐसी दिशाएं भी होती हैं जहां पर पौधों को रखना अशुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में हरे पौधे नहीं रखने चाहिए। एक तो इन दिशाओं में सूर्य की पर्याप्त रोशनी नहीं मिल पाती और दूसरा वास्तु की दृष्टि से पौधों के लिये ये जगह अशुभ मानी जाती है।
इन दिशाओं में पौधे रखने से घर में आर्थिक परेशानी होती है। घर के लोगों को लगातार पैसों की कमी तथा कामों में असफलता झेलनी पड़ती है। इसके अलावा घर की पूर्व दिशा में धातु से बनी कोई भी वस्तु नहीं रखनी चाहिए। इस दिशा में धातु की चीज़ रखने से निगेटिव एनर्जी फैलती है और अनचाही परेशानियां आती हैं।
Next Story