धर्म-अध्यात्म

Vastu tips: सोते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां

Sanjna Verma
19 July 2024 7:04 PM GMT
Vastu tips: सोते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां
x
Vastu Tips : वास्तु शास्त्र में व्यक्ति की परेशानियों और समस्याओं से जुड़े कई उपाय मौजूदहैं। Vaastu Shaastra में दिशाओं का काफी महत्व बताया गया है। यदि में वास्तु का ख्याल रखा जाए तो व्यक्ति के कार्य सफल होने लगते हैं। साथ ही घर में बरकत भी आती है। घर के निर्माण से लेकर उसे सजाने तक में वास्तु की दिशाओं को ख्याल रखा जाए तो व्यक्ति को सफलता हासिल होती है। इतना ही नहीं वास्तु में सोनी दिशाओं को लेकर भी काफी जानकारी दी गई है।
वास्तु
के अनुसार, सोते समय भी आपको दिशाओं का ध्यान रखना चाहिए वरना आपको परेशानी होने लगती हैं। सोने की दिशा का भी आपकी तरक्की पर असर होता है।
इस दिशा में पैर करके न सोएं
वास्तु के अनुसार, सोते समय कभी भी उत्तर और दक्षिण दिशा की तरफ पैर नहीं करने चाहिए। ऐसा करने से आपको नींद की समस्या हो सकती है। वास्तु के मुताबिक ऐसे सोने से आपको मानसिक बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।
इस दिशा में सिर करके सोना शुभ
वास्तु के अनुसार, आप उत्तर दिशा और दक्षिण दिशा की तरफ सिर करके सो सकते हैं। वास्तु के अनुसार, ये दिशा सिर रखकर सोने के लिए शुभ रहती है। ऐसा करने से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहता है।
पूर्व दिशा की तरफ सिर करके सोना चाहिए
वास्तु के मुताबिक, पूर्व दिशा की तरफ सिर करके सोना चाहिए। ऐसा करने से एकाग्रता बढ़ती है साथ ही व्यक्ति की याददाश्त भी मजबूत होती है। मान्यता है कि जिन लोगों का झुकाव अध्यात्म की तरफ और विद्यार्थियों को पूर्व में सिर करके सोना चाहिए।
पश्चिम दिशा की तरफ सिर करके सोना शुभ
इसके अलावा पश्चिम दिशा की तरफ सिर करके सोना शुभ रहता है। वास्तु के अलावा इस दिशा की धार्मिक मान्यता भी है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, ये Direction जल देवता वरुण की दिशा है। इस दिशा में सोने से व्यक्ति को प्रसिद्धि मिलती है और उसका सम्मान भी बढ़ता है।a
Next Story