धर्म-अध्यात्म

Vastu Tips: तुलसी के पौधे के पास कभी न रखें ये 5 चीजें

Sanjna Verma
18 July 2024 12:36 AM IST
Vastu Tips: तुलसी के पौधे के पास कभी न रखें ये 5 चीजें
x
Vastu Tips: वास्तु शास्त्रों में घर में तुलसी का पौधा होना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि तुलसी का पौधा घर और उसमें रहने वाले लोगों को हर विपदा से बचाता है। हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है। घर में तुलसी लगाने से नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है घर के वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। तुलसी के पौधे के पास गलती से भी ना रखें ये चीजें नहीं तो घर में नहीं आएगी सुख-सृमद्धि
इस दिशा की ओर ना लगाएं तुलसी का पौधा
वास्तु नियमों के अनुसार घर की दक्षिण-पूर्व दिशा को अग्नि की दिशा माना जाता है। इसलिए इस दिशा में Tulsi का पौधा लगाना अच्छा नहीं होता है। तुलसी का पौधा आपके घर की सजावट के लिए अच्छा माना जाता है।
कूड़ादान ना रहें
तुलसी का पौधा बहुत पवित्र होता है। अगर आप तुलसी के पौधे के पास कूड़ादान रख रहे हैं तो उसमें से तुलसी का पौधा हटा दें, तुलसी का पौधा पास में रखने से घर में दरिद्रता आती है।
पोछा, झाडू से रखें दूर
तुलसी का पौधा घर के लोगों के जीवन में शांति और खुशी लाता है। तुलसी का पौधा जिस जगह पर लगाया जा रहा है, वह साफ और स्वच्छ होनी चाहिए। तुलसी किसी भी प्रकार की बीमारी और नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट करती है और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती है और मानसिक शांति प्रदान करती है। तुलसी का पौधा घर में सुख-शांति लाता है। पौधे को साफ-सुथरी जगह पर रखना चाहिए। पौधे के आसपास की जगह खुली होनी चाहिए और पौधा किसी चीज से ढ़का हुआ नहीं होना चाहिए या आसपास गंदी चीजें जैसे पोछा, झाडू आदि नहीं होना चाहिए।
अंधेरे और बेसमेंट में ना रखें
तुलसी का पौधा हमेशा खुली जगह पर ही रखना चाहिए। तुलसी के पौधे को अंधेरे में नहीं रखना चाहिए। क्योंकि अंधेरे में रखने से तुलसी का पौधा फलता-फुलता नहीं पाता है।
तुलसी से जुड़ी रोचक कहानी
विष्णु के अवतार माने जाने वाले भगवान कृष्ण ने एक बार तुलाभारम कराया, जिसमें व्यक्ति को अनाज, सिक्के, सब्जियां, सोना, आदि से तौला जाता है। इसमें व्यक्ति को तराजु के एक ओर बैठाकर दूसरी ओर सोने के आभूषण रखें जाते हैं। इस समारोह के दौरान, कृष्ण का वजन सभी गहनों से अधिक थी। इसलिए, जब और गहने नहीं बचे तो उनकी दूसरी रानी रुक्मिणी ने एक तुलसी का पत्ता तराजु के दूसरी तरफ रख दिया, जिससे वह झुक गया। यह कहानी दर्शाती है कि भगवान कृष्ण भी तुलसी को अपने से श्रेष्ठ मानते हैं। नतीजतन, कृष्ण ने तुलसी के पौधे (Tulsi Plant) को अधिक महत्वपूर्ण माना है।
Next Story