धर्म-अध्यात्म

Vastu Tips: घर की इन 3 दिशाओं से जुड़ी गलतियां बनती हैं दरिद्रता का कारण, आज ही सुधारें घर का वास्तु

Sarita
20 March 2025 10:16 AM IST
Vastu Tips: घर की इन 3 दिशाओं से जुड़ी गलतियां बनती हैं दरिद्रता का कारण, आज ही सुधारें घर का वास्तु
x
Vastu Tips: वास्तु के जानकारों के अनुसार, हमारे जीवन की अधिकतर दिक्कतें घर के गलत वास्तु से ही शुरू होती है। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि वास्तु से जुड़ी वो कौन सी गलतियां हैं जिनके कारण आप धन से जुड़ी समस्याओं का सामना कर सकते हैं।
ईशान कोण से जुड़ी गलती
उत्तर-पूर्व दिशा को ईशान कोण कहा जाता है। यही दिशा देवी-देवताओं का स्थान भी कही जाती है। इसलिए इस दिशा में कभी भी गंदगी नहीं रखनी चाहिए। यहां कूड़ा दान रखना, भारी चीजें रखना वास्तु दोष पैदा करता है। इसके साथ ही इस दिशा में बना टॉयलेट और स्टोर रूम भी आपके लिए समस्या का कारण बन सकता है। अगर ये गलतियां आप ईशान कोण में करते हैं तो धन से जुड़ी परेशानियां आपके जीवन में हमेशा आती रहती हैं। वहीं इस दिशा को अगर आप साफ-सुथरा रखते हैं, इस दिशा में पूजा का स्थान बनाते हैं तो जीवन में धन-धान्य की प्राप्ति आपको होती है।
आग्नेय कोण से जुड़ी गलती
दक्षिण-पूर्व दिशा को आग्नेय कोण कहा जाता है। इस दिशा का स्वामी अग्नि देव को माना जाता है। इसलिए कभी भी आपको आग्नेय कोण में पानी की टंकी या पानी से भरे बर्तन नहीं रखने चाहिए। कई बार लोग घर की छत पर टंकी इस दिशा में रख देते हैं, ऐसा करना वास्तु के अनुसार अशुभ माना जाता है। इसकी वजह से आपके घर में कंगाली आ सकती है। आग्नेय कोण में जल, जल से भरे बर्तन रखने से आपको कानूनी पचड़ों में भी फंसना पड़ सकता है। साथ ही घर में लड़ाई झगड़े का कारण भी आग्नेय कोण से जुड़ा वास्तु दोष हो सकता है। इसलिए गलती से भी इस दिशा में पानी न रखें। इस दिशा में दीपक जलाना या लाइट जलाकर रखने से आपको शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं।
वास्तु के अनुसार यह दिशा धन के देवता कुबेर है। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि कुबेर देव की कृपा आप पर बनी रहे तो इस दिशा से जुड़ी गलती आपको नहीं करनी चाहिए। इस दिशा में गंदगी फैलाना, टूटी-फूटी चीजें रखना, जूते-चप्पल रखना, कांटेदार पौधे रखना अशुभ माना जाता है। अगर आप भी घर की उत्तर दिशा में ये चीजें रखते हैं तो स्वाभाविक तौर पर हमेशा धन से जुड़ी परेशानियां आपके जीवन में आएंगी। इसलिए इस दिशा को आपको हमेशा साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखना चाहिए।
Next Story