- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Vastu Tips : शाम को घर...
धर्म-अध्यात्म
Vastu Tips : शाम को घर की इस जगह पर जलाएं दीया, मां लक्ष्मी होगी कृपा
Tara Tandi
24 Jan 2025 7:20 PM IST

x
Vastu Tips ज्योतिष न्यूज़ : सनातन धर्म में शाम के समय को उत्तम माना गया है मान्यता है कि इस समय धन की देवी अपने भक्तों के घर में प्रवेश करती हैं और उन्हें सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करती है ऐसे में अधिकतर लोग शाम के वक्त घर में पूजा पाठ करते हैं और दीपक जलाते हैं
तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि संध्या काल में किस स्थान पर दीपक जलाने से लक्ष्मी प्रसन्न होकर घर में निवास करती है और धन के भंडार भरती हैं, तो आइए जानते हैं।
संध्याकाल यहां जलाएं दीपक—
ज्योतिष अनुसार शाम के वक्त घर की उत्तर दिशा में दीपक जरूर जलाना चाहिए। मान्यता है कि यह दिशा माता लक्ष्मी और धन के देवता भगवान कुबेर की होती है और इस दिशा में दीपक जलाने से आर्थिक लाभ की प्राप्ति होती है और संकट दूर हो जाता है। इसके अलावा घर के प्रवेश द्वार पर शाम के समय दीपक जरूर जलाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से माता लक्ष्मी का घर में प्रवेश होता है आप चाहें तो घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाने के अलावा रंगोली भी बना सकते हैं ऐसा करने से धन की देवी आकर्षित होती है।
वास्तु अनुसार घर में जिस स्थान पर तिजोरी या धन रखने का स्थान है वहां पर भी एक दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से घर में धन आगमन होता है और लक्ष्मी कृपा बनी रहती है। अगर घर में तुलसी का पौधा लगा हुआ है तो शाम के समय यहां एक दीपक जलाएं। मान्यता है कि तुलसी में माता लक्ष्मी निवास करती हैं और शाम के समय यहां दीपक जलाने से देवी प्रसन्न हो जाती है नल या कुएं के पास भी एक दीपक जरूर जलाएं।
TagsVastu Tips शाम घरइस जगहजलाएं दीयामां लक्ष्मी कृपाVastu Tips: Light a diya in this place in the evening at homeGoddess Lakshmi will bless youजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





