छत्तीसगढ़

बाघिन से खौफजदा लोग...कलेक्टर ने प्रभावित क्षेत्र के स्कूलों और आंगनबाड़ी में छुट्टी का किया ऐलान

jantaserishta.com
24 Jan 2025 6:31 PM IST
बाघिन से खौफजदा लोग...कलेक्टर ने प्रभावित क्षेत्र के स्कूलों और आंगनबाड़ी में छुट्टी का किया ऐलान
x
छत्तीसगढ़.
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: मरवाही वनमंडल के गौरेला रेंज में पिछले 6 दिनों से एक बाघिन विचरण कर रही है. जिसकी सुरक्षा अब खतरे में हैं. दरअसल, बाघिन होने की जानकरी के बाद उसकी तस्वीरें और वीडियो लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. ये लोग किसी भी हद तक जाकर बाघिन को कैमरे में कैद करना चाहते हैं. वहीं कलेक्टर ने प्रभावित क्षेत्र के स्कूलों और आंगनबाड़ी में छुट्टी ऐलान किया है.
एक वीडियो सामने आया है जिसमें कुछ लोग कार से बाघिन का पीछा कर रहे है. बाघिन कार के आगे भागते हुए एक आश्रम की बाउंड्रीवॉल पर चढ़कर अपनी जान बचाती है. गौरेला अमरकंटक मार्ग के ज्वालेश्वर मंदिर के आसपास बाघिन पिछले 6 दिनों से घूम रही है. एक अन्य वायरल वीडियो में बाघिन को एक गाय पर हमला करते देखा गया था.
मामले में वन विभाग की ओर से अबतक ठोस कदम नहीं उठाए जाने पर वन प्रेमियों में बड़ी चिंता है. वहीं कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने प्रभावित क्षेत्र के स्कूलों और आंगनबाड़ी में बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर छुट्टी का ऐलान किया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story