धर्म-अध्यात्म

Vastu Tips: जाने कौन से अंगुली में नहीं पहनना चाहिए सोने की अंगूठी

Sanjna Verma
16 July 2024 6:11 PM GMT
Vastu Tips: जाने कौन से अंगुली में नहीं पहनना चाहिए सोने की अंगूठी
x
Vastu Tips: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अंगूठी का हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। अगर इसे नजरअंदाज किया जाए तो इसका जीवन पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि किस उंगली में कौन सी धातु की अंगूठी पहननी चाहिए।
कई लोगों को अपने हाथों में अंगूठी पहनने का शौक होता है। कुछ लोग इसे फैशन के तौर पर पहनते हैं, तो कुछ ज्योतिषीय सलाह के अनुसार। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर उंगली में एक खास धातु से बनी अंगूठी पहनी जाती है। इन अंगूठियों का हमारे जीवन पर
सकारात्मक
और नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
तर्जनी उंगली में अंगूठी पहना शुभ
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तर्जनी उंगली में सोने की अंगूठी पहनना शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि तर्जनी उंगली में सोने की अंगूठी पहनने से सुख-समृद्धि आती है।
Astrologyके अनुसार लोहे की अंगूठी मध्यमा अंगुली में पहननी चाहिए। मध्यमा अंगुली में कभी भी सोने की अंगूठी नहीं पहननी चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि मध्यमा अंगुली में सोने की अंगूठी पहनने से नकारात्मकता बढ़ती है।
ग्रहों के अनुसार पहनें अंगूठी
- लोग ग्रहों को देखकर हाथों में अंगूठी पहनते हैं। ऐसे में आपके लिए यह जानना जरूरी है कि सोने की अंगूठी किस उंगली में पहननी चाहिए। आपको बता दें कि तर्जनी उंगली बृहस्पति की होती है। सोना बृहस्पति का कारक है। ऐसे में इस उंगली में सोना पहनना शुभ होता है।
- छोटी उंगली बुध ग्रह से संबंधित है; इस उंगली पर सोने की अंगूठी पहनने से धन और मानसिक शक्ति में वृद्धि होती है।
- मध्यमा अंगुली शनि की अंगुली है। इस अंगुली में भूलकर भी सोने की अंगूठी न पहनें। इस अंगुली में लोहे की अंगूठी पहनना शुभ होता है।
- आपको अपने अंगूठे में कभी भी सोने की अंगूठी नहीं पहननी चाहिए। यह उंगली चंद्रमा की उंगली है। इस उंगली में चांदी की अंगूठी पहनना बहुत फायदेमंद होता है।
Next Story