धर्म-अध्यात्म

Vastu Tips: डाइनिंग टेबल रखते समय इन बातें का रखें खास ध्यान, नहीं तो हो सकती हैं पेट संबंधी बीमारियां

Shubhra Nandy
4 March 2021 9:22 AM IST
Vastu Tips: डाइनिंग टेबल रखते समय इन बातें का रखें खास ध्यान, नहीं तो हो सकती हैं पेट संबंधी बीमारियां
x
वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए किचन में रखे कुछ अप्लायंसेज़ के बारे में।

जनता से रिश्ता वेबडेसक | वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए किचन में रखे कुछ अप्लायंसेज़ के बारे में। किचन में मिक्सी, ग्राइंडर और टोस्टर को दक्षिण-पूर्व कोने से लेकर दक्षिण-पश्चिमी कोने के अलावा दक्षिण-पश्चिम से पश्चिम के बीच की दूरी के आधे के बराबर दूरी तक कहीं भी रखा जा सकता है, लेकिन आटा गूंथने की मशीन को पूर्व से दक्षिण पूर्व और दक्षिण-पूर्व से दक्षिण इतने डिस्टेंस के बीच में ही रखना चाहिए।

अगर धोकर रखे बर्तनों की दिशा के बारे में बात करें तो धोए जाने के बाद बर्तनों को उत्तर दिशा में ही सुखाना और रखना चाहिए और भोजन करते समय भोजन के लिये बर्तन उत्तर दिशा से ही उठाए जाने चाहिए
यथासंभव डाइनिंग टेबल को किचन के अंदर होना चाहिए। इसकी वजह ये है कि रसोई में बैठकर भोजन करने से राहु के दुष्परिणाम नहीं मिलते। रसोईघर में अग्नि प्रज्वलित होती है। अग्नि मंगल है, मंगल महावत है, राहु हाथी है और जिस हाथी पर महावत बैठा होता है वो हाथी कंट्रोल में रहता है। राहु के नियंत्रण में रहने से एसिडिटी, गैस और कन्फ्यूजन की समस्याएं खुद ही दूर हो जाती हैं। मनुष्य के ज्ञान का स्तर बढ़ता है, विदेश यात्राएं होती है, सूचना-संवाद बेहतर हो जाता है और मनुष्य की लगातार उन्नति होती है।


Next Story