धर्म-अध्यात्म

Vastu Tips: घर की इस दिशा में रखें बांस का पौधा, आएगी सुख-समृद्धि

Sarita
13 Jun 2025 4:44 AM GMT
Vastu Tips: घर की इस दिशा में रखें बांस का पौधा, आएगी सुख-समृद्धि
x
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार बांस का पौधा घर में सकारात्मकता लाने और भाग्य को चमकाने के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि घर में बांस का पौधा रखने से कार्यों में सफलता मिलती है और धन, यश में वृद्धि होती है। हालांकि वास्तु के अनुसार बांस का पौधा उचित दिशा और स्थान पर ही लगाया जाना चाहिए। आइए जानें वास्तु के अनुसार बांस के पौधे किस तरह हमारे लिए बेहतर होते हैं और इन्‍हें किस दिशा में रखा जाना चाहिए।
सकारात्मक ऊर्जा लाता है:
बांस का पौधा सकारात्मक ऊर्जा लाता है। ऐसे में इसे आप घर या कार्यस्थल पर भी रख सकते हैं। माना जाता है कि बांस का पौधा परिवार के बैठने के स्‍थान पर लगाया जाना चाहिए. इससे परिवार के सदस्यों में आपस में संबंध बेहतर रहते हैं।
स्वास्थ्य बेहतर रहता है:
भाग्यशाली माने जाने वाले बांस को घर या दफ्तर में रखने से समृद्धि आती है और स्वास्थ्य बेहतर बना रहता है। साथ ही यह पौधा सकारात्मक ऊर्जा लाता है।
घर में शांति बनी रहती है:
माना जाता है कि अगर बांस का पौधा घर की पूर्व दिशा में लगाने से घर में शांति बनी रहती है और क्‍लेश नहीं होता। इसके अलावा घर में धन का आगमन भी बना रहता है।
कार्यस्‍थल पर बांस का पौधा लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। साथ ही वातावरण भी शुद्ध रहता है। इसके अलावा घर में धन का आगमन भी बना रहता है।
Next Story