धर्म-अध्यात्म

वास्‍तु ट‍िप्‍स: कर्ज से परेशान है तो झट से करें दूर,जानें उपाय

Deepa Sahu
11 July 2021 4:33 PM GMT
वास्‍तु ट‍िप्‍स: कर्ज से परेशान है तो झट से करें दूर,जानें उपाय
x
अगर आप भी कर्ज के बोझ से परेशान हैं या फ‍िर जो भी पैसा आप सेव करते हैं.

अगर आप भी कर्ज के बोझ से परेशान हैं या फ‍िर जो भी पैसा आप सेव करते हैं वह गाहे-बगाहे खर्च ही हो जाता है। यानी क‍ि बचत कुछ होती नहीं और कर्ज है जो क‍ि बढ़ता ही जाता है। वास्‍तुशास्‍त्र के अनुसार ऐसा वास्‍तु दोष के चलते होता है। लेक‍िन अगर आप कुछ बातों का ख्‍याल रखें तो कर्ज से राहत तो म‍िलेगी ही साथ ही अचानक ही धन लाभ भी होने लगता है। इस आर्टिकल में ऐस्‍ट्रॉलजर ऐंड वास्‍तु एक्‍सपर्ट सच‍िन मेहरा से जान‍िए वास्‍तु के इन व‍िशेष उपायों के बारे में…

वास्‍तु का यह ट‍िप्‍स है कमाल का

वास्‍तु के अनुसार जल्‍दी से जल्‍दी कर्ज उतारने और धन लाभ पाने के ल‍िए घर या दुकान की उत्तर दिशा में धन रखें। मान्‍यता है क‍ि ऐसा करने से कर्ज तो जल्‍दी उतरता ही है। साथ ही अचानक धन लाभ भी होता है। इसके अलावा एक बात का व‍िशेष ख्‍याल रखें क‍ि किचन में कभी भी नीले रंग का पेंट न कराएं। इससे धन हान‍ि होती है। कई बार तो धन की कमी से पेट भरना तक मुश्किल हो जाता है।
इसका भी उठा सकते हैं फायदा

वास्‍तुशास्‍त्र के अनुसार अगर कर्ज बढ़ता ही जा रहा हो तो ख‍िड़की पर गौर करें। ध्‍यान रखें ख‍िड़की का फ्रेम लाल या स‍िंदूरी रंग का ही होना चाहिए। मान्‍यता है क‍ि इस रंग का फ्रेम हो तो जीवन में कभी धन संबंध‍ित कोई परेशानी नहीं होती। लेक‍िन अगर आपको यह रंग नहीं पसंद है तो हल्‍का हरा और पीला रंग भी चुन सकते हैं।
वास्‍तु का यह ट‍िप्‍स भी है कमाल
वास्‍तुशास्‍त्र के अनुसार अगर एक के बाद एक कर्ज चुकाने के बावजूद भी कर्ज आपका पीछा नहीं छोड़ता है तो आप यह उपाय करें। जब भी अगली बार कर्ज चुकाने जाएं तो मंगलवार का द‍िन चुनें। मान्‍यता है क‍ि इस द‍िन कर्ज चुकाने से जातकों पर कर्ज का बोझ नहीं चढ़ता। इसके अलावा घर या दुकान की उत्तर-पूर्व दिशा में कांच की खिड़की जरूर लगवाएं। कहा जाता है क‍ि ऐसा करने से घर में धन की आमद होती है और कर्ज पर ब्रेक लग जाता है।
Next Story