- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Vastu Tips for money:...
धर्म-अध्यात्म
Vastu Tips for money: इन पौधों को घर में लगाने से होने लगती है धन वृद्धि, चमक जाती है किस्मत
Sarita
25 Nov 2025 10:00 AM IST

x
Vastu Tips for money: वास्तु शास्त्र में निर्माण मकान, दुकान, व्यापार स्थल आदि बनाने के लिए तो दिशा, नियम आदि के बारे में बताया ही गया है साथ ही में घर में समृद्धि व संपन्नता बनाए रखने के लिए भी महत्पूर्ण सुझाव दिए गए हैं। पौधे लगाना स्वास्थ्य की दृष्टि से तो अच्छा होता ही है, वास्तु में भी पौधे लगाने का महत्व बताया गया है। वास्तु शास्त्र में कुछ पौधे ऐसे बताए गए हैं जिन्हें घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह तो होता ही है साथ ही में इन पौधों को धन वृद्धि कारक भी माना जाता है। इन पौधों को घर में लगाकर भली प्रकार से देखभाल करनी चाहिए। मान्यता है कि ये पौधे जितने हरे-भरे रहते हैं घर में उतनी ही समृद्धि आती है। यदि आपके जीवन में धन संबंधित समस्याएं हैं तो आप भी अपने घर में इन पौधों को लगा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि कौन से हैं वे पौधे।
शमी का पौधा-
वास्तु के अनुसार, घर में शमी का पौधा लगाना बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इसे घर में लगाने से समृद्धि आती है। मान्यता अनुसार, शमी के पौधे में सरसों के तेल का दीपक जलाने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और आपकी धन व कार्यक्षेत्र से जुड़ी सभी समस्याओं का अंत होता है।
क्रासुला या मनी ट्री-
भारतीय वैदिक वास्तु की भांति फेंगशुई में क्रासुला (जिसे मनी ट्री भी कहा जाता है) को बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यता है कि यह पौधा धन को अपनी ओर आकर्षित करता है और आपका घर रुपये-पैसों से भरा रहता है। इस पौधे को आसानी से घर में कहीं भी छांव में लगाया जा सकता है। इसकी ज्यादा देखभाल करने की आवश्यकता भी नहीं पड़ती है।
तुलसी-
इस पौधे के बारे में तो सभी को पता है। घर में तुलसी लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है, जिससे आपके घर में सुख-शांति और धन-धान्य बना रहता है। इसके साथ ही तुलसी का धार्मिक महत्व भी माना गया है। मान्यता है कि घर में तुलसी लगाकर प्रतिदिन पूजन करने से मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। माना जाता है कि यदि तुलसी का पौधा खूब हरा-भरा रहता है तो आपके घर में किसी प्रकार से धन की कमी नहीं रहती है।
बांस का पौधा-
फेंगशुई वास्तु में बांस के पौधे को तरक्की और सौभाग्य प्रदान करने वाला माना गया है। इस पौधे को घर व कार्य स्थल पर लगाने से सौभाग्य, समृद्धि और उन्नति की प्राप्ति होती है। इसे धूप से बचाकर रखना चाहिए, ताकि यह हरा-भरा रहे।
यह पौधा सामान्यता ज्यादातर घरों में लगा होता है। जैसा की इसका नाम है वैसे ही इस पौधे को धन प्रदान करने वाला माना गया है। माना जाता है कि मनीप्लांट की बेल जितनी हरी होती है और ऊपर की ओर बढ़ती है, घर में उतनी ही समृद्धि आती है।
TagsVastumoneyपौधोंघरधन वृद्धिVastuplantshomewealth growth जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





