धर्म-अध्यात्म

Vastu Tips: इस वास्तु टिप्स को जरूर करें फॉलो घर से दूर करेंगे नेगेटिविटी

Sanjna Verma
25 July 2024 5:16 PM GMT
Vastu Tips: इस वास्तु टिप्स को जरूर करें फॉलो घर से दूर करेंगे नेगेटिविटी
x
Vastu Tips वास्तु टिप्स: जीवन में खुशियों के आगमन के लिए वास्तु के कुछ नियमों का पालन करना बेहद लाभकारी माना गया है। वास्तु के अनुसार, सकारात्मक ऊर्जा के संचार के लिए घर को साफ-सुथरा रखना जितना जरूरी है, उतना ही किचन की साफ-सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए। मान्यता है कि किचन में कुछ चीजों को रखने से वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है। जिससे परिवार के सदस्यों को जीवन में कई कष्टों का सामना करना पड़ता है। घर में अक्सर आर्थिक समस्याएं बनी रहेंगी और कार्यों में बाधाओं रुकावट आती है।
जुठे और बासी भोजन : वास्तु के अनुसार, किचन में लंबे समय तक जूठे और बासी भोजन नहीं रखना चाहिए। इससे नेगेटिविटी बढ़ती है और मां अन्नपूर्णा नाराज हो सकती है। जिससे धीरे-धीरे व्यक्ति की आर्थिक स्थिति बिगड़ने लगती है।
टूटे हुए बर्तन और क्रॉकरी: वास्तु के अनुसार,घर में टूटे हुए बर्तन या Crockery का इस्तेमाल करना गरीबी के संकेत देते हैं। कभी भी ऐसे ग्लास या बर्तनों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, जो टूटे हुए हों। यह दुर्भाग्य का कारक माने जाते हैं।
दिशा का रखें ध्यान :घर का किचन दक्षिण-पूर्व दिशा में होना चाहिए। साथ ही किचन में वेंटिलेनशन का व्यवस्था होनी चाहिए। वास्तु के मुताबिक,साथ ही किचन की दिवारों का रंग हल्का होना चाहिए। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है।
गैस-स्टोव की दिशा : किचन में गैस-स्टोव को दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना शुभ माना गया है। वास्तु के अनुसार, इससे स्वास्थ्य अच्छा रहता है और घर की नेगेटिविटी दूर होती हैं।
किचन का ये कोना रखें साफ : वास्तु के अनुसार, किचन का उत्तर और पूर्व दिशा खाली होना चाहिए। सभी जरूरी वस्तुओं को दक्षिण या पश्चिम दिशा में रखना चाहिए।
सीढ़ियों के नीचे न हो किचन : वास्तु में सीढ़ियों के नीचे किचन बनवाना अशुभ माना जाता है। टॉयलेट के पास भी किचन नहीं होना चाहिए। इससे नेगेटिविटी बढ़ती है।
Next Story