धर्म-अध्यात्म

Vastu Tips: घर में भूलकर भी न रखे ये पांच चीजें

Sanjna Verma
29 July 2024 8:23 AM GMT
Vastu Tips: घर में भूलकर भी न रखे ये पांच चीजें
x
Vastu Tips वास्तु टिप्स: अगर बहुत पैसा कमाने के बाद भी आपके घर में धन का अभाव है तो यह वास्तु दोष का संकेत हो सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, थोड़ी-सी गलती हमें आर्थिक तंगी का सामना करवा सकती है। क्या आप जानते हैं कि घर में मौजूद कुछ चीजें भी वास्तु दोष का कारण बनती हैं। वास्तु दोष को ठीक करने के लिए घर से इन चीजों को बाहर निकाल देना चाहिए। जानें इन चीजों के बारे में-
ताजमहल- ताजमहल को प्यार की निशानी कहा जाता है। वास्तु के अनुसार, इसे घर में कभी नहीं रखना चाहिए। क्योंकि यह मुमताज बेगम का मकबरा है। कहते हैं कि मकबरे को घर में रखने से
Negativity
आती है।
महाभारत की तस्वीर या किताब- वास्तु के अनुसार, घर में महाभारत की तस्वीर या किताब नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने से घर में लड़ाई-झगड़े या कलह का माहौल बनता है।
सूखे या मुरझाए फूल- अक्सर लोग घरों में पॉट सजावट के लिए इस्तेमाल करते हैं। लेकिन उसमे मुरझाए फूल फेंकना भूल जाते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, मुरझाए फूल अशुभता के प्रतीक माने गए हैं। इसलिए मुरझाए फूलों को फौरन घर से बाहर निकाल देना चाहिए।
टूटू-फूटी मूर्तियां- घर में कभी भी टूटी- फूटी मूर्ति नहीं रखनी चाहिए। वास्तु के अनुसार, टूटी-फूटी मूर्तियां घर में नकारात्मकता लाती हैं। ये मूर्तियां तरक्की में बाधा डालती हैं।
उलझे हुए तार- अक्सर घर में तार रखने से वह उलझ जाता है। लेकिन ध्यान रहे कि उलझे हुए तार में पॉजिटिव उर्जा को कम कर नाकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देते हैं। वास्तु के अनुसार, घर में उलझे हुए तार नहीं रखने चाहिए।
Next Story