धर्म-अध्यात्म

Vastu Tips: घर पर बिल्कुल भी न रखें इस तरह के बर्तन, नहीं तो होगी ये परशानी

Triveni
19 March 2021 2:18 AM GMT
Vastu Tips: घर पर बिल्कुल भी न रखें इस तरह के बर्तन, नहीं तो होगी ये परशानी
x
वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए घर में टूटे बर्तनों और आठ कोनों वाले आईने के बारे में।

जनता से रिश्ता वेबडेसक | वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए घर में टूटे बर्तनों और आठ कोनों वाले आईने के बारे में। कुछ लोगों की आदत होती है कि चीज़ों को खराब होने के बाद भी वो उसे फेंकते नहीं है और यूज़ करते रहते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में टूटे और दरार वाले बर्तनों को कभी भी नहीं रखना चाहिए।

ऐसे बर्तनों में खाना खाने और दूसरों को खिलाने से घर में बिना वजह की परेशानियां बढ़ती हैं। साथ ही कर्ज लेने के चांसेज़ भी बढ़ जाते हैं। इसलिए कभी भी घर में टूटे या दरार वाले बर्तनों का उपयोग नहीं करना चाहिए। इसके अलावा घर में टूटा बेड या टूटी हुई खाट का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए।
कर्ज और अन्य प्रकार की परेशानियों से बचने के लिये आप और क्या उपाय कर सकते हैं, ये भी बता दें। इसके लिये आपको घर की उत्तर दिशा की तरफ अष्टकोणीय, यानी आठ कोनों वाला आईना लगाना चाहिए । घर में इस तरह का आईना लगाने से बहुत से शुभ फल मिलते हैं।


Next Story