धर्म-अध्यात्म

Vastu Tips: घर की इस दिशा में रखा आईना कर सकता है भाग्य खराब

Tara Tandi
12 Aug 2024 1:46 PM GMT
Vastu Tips: घर की इस दिशा में रखा आईना कर सकता है भाग्य खराब
x
Vastu Tips ज्योतिष न्यूज़ : वास्तुशास्त्र हर किसी के जीवन में अहम भूमिका अदा करता है इसमें व्यक्ति के जीवन से जुड़ी हर एक चीज़ को लेकर नियम और उसके रख रखाव के बारे में विस्तार से बताया गया है​ जिसका पालन करना लाभकारी होता है। वास्तु आइने को लेकर भी कई नियम बताए गए है जिनकी अनदेखी करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा आइने से जुड़े जरूरी वास्तु नियमों के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
आइने से जुड़े वास्तु नियम—
वास्तुशास्त्र के अनुसार घर और कार्यलय में आइना हमेशा ही उत्तर या पूर्व दिशा में ही लगाना चाहिए। मान्यता है कि घर की इस दिशा में दर्पण लगाने से सकारात्मकता का प्रवेश होता है। क्योंकि वास्तुशास्त्र में उत्तर या पूर्व दिशा को सकारात्मक शक्ति का केंद्र माना गया है इस दिशा में धन के देवता कुबेर वास करते हैं इसलिए यहां पर दर्पण लगाने से धन में वृद्धि होती है।
इसके अलावा इस दिशा में दर्पण लगाने से घर में सुख शांति बनी रहती है। लेकिन उत्तर या पूर्व दिशा में दर्पण लगाते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि देखने वाले का चेहरा पूर्व या उत्तर की ओर रहें। क्योंकि घर में गलत दिशा और स्थान पर लगा दर्पण व्यक्ति के भाग्य को खराब करता है ऐसे में सही दिशा में लगाएं।
वास्तु अनुसार अगर आप घर की उत्तर या पूर्व दिशा में दर्पण लगा रहे हैं तो हमेशा गोल शीशा ही लगाएं। इसे अच्छा माना गया है। इसके अलावा बिस्तर के ठीक सामने शीशा नहीं लगाना चाहिए साथ ही सुबह उठते ही दर्पण देखना अच्छा नहीं माना जाता है इससे नकारात्मकता पैदा होती है।
Next Story