धर्म-अध्यात्म

वास्तु शास्त्र: जानवर पालने से क्या फायदे हैं, जानिए

Tara Tandi
5 Jan 2022 7:42 AM GMT
वास्तु शास्त्र: जानवर पालने से क्या फायदे हैं, जानिए
x
आजकल घरों में कई प्रकार के जानवर पाले जाते है। बहुत ही पुरानी प्रथा के अनुसार यह माना जाता है की अपने घर में अनेक प्रकार के जानवर की तस्वीरे ,उनकी मुर्तिया रखने या उन्हें पालने से काफी प्रकार के लाभ होते है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आजकल घरों में कई प्रकार के जानवर पाले जाते है। बहुत ही पुरानी प्रथा के अनुसार यह माना जाता है की अपने घर में अनेक प्रकार के जानवर की तस्वीरे ,उनकी मुर्तिया रखने या उन्हें पालने से काफी प्रकार के लाभ होते है। आज हम आपको उसी के बारे में बताने जा रहे है, की कौन कौन से जानवर उसके लिए उपयुक्त है।

जानवर पालने के फायदे:
कुत्ता: कुत्ते को हिन्दू देवता भराव महाराज का सेवक माना जाता है। कुत्ते को भोजन देने से भैरव महाराज काफी प्रसन्न होते थे।
मेढक: रोज दफ्तर निकलने से पहले मेढ़क को देखकर निकलना बेहद शुभकारी होता है। मेंढ़क रूप में पीतल का मेढ़क बना रखते हैं तो आपके घर से बीमारी कोसों दूर रहेगी।
तोता: ज्योतिष के मुताबिक अगर आप अपने घर में तोता पालते हैं तो वो आपके घर पर आने वाली परेशानियों को पहले भी भांप जाता है।
घोडा: वास्तु शास्त्र के मुताबिक घोड़ा ऐश्वर्य का प्रतीक है। ऐसे में घर में घोड़े की प्रतिरूप रखना या फिर घोड़ा रखना शुभकारी होता है।
कछुआ: ज्योतिष के मुताबिक घर में कछुआ रखना बेहद शुभ होता है। चूंकि कछुआ दशावतारों में से एक है, इसलिए इसे लक्ष्मी का प्रतिनिधि माना जाता है। घर में तांबे का कछुआ रखने से वैभव की प्राप्ति होती है।
मछली: चाइनीज वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में सुनहरे रंग की मछली रखना सुखदायक होता है। कहा जाता है कि घर में मछली रख ने से घर में शांति आती है।


Next Story